174 लोगों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट की बहादुरी पर प्रधानमंत्री मोदी और इजराइल के पीएम नेतन्याहू ने दी प्रतिक्रिया

smit machchhar pilot 222 (1)

फोटो: आईएएनएस

The Hindi Post

174 लोगों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट की बहादुरी पर प्रधानमंत्री मोदी और इजराइल के पीएम नेतन्याहू ने दी प्रतिक्रिया

 

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी की तारीफ की है. फ्लाईदुबई की फ्लाइट के दौरान पायलट पर हमला हुआ था लेकिन इसके बावजूद स्मित यात्रियों और क्रू की सुरक्षा सुनिश्चित करने के अपने इरादे से पीछे नहीं हटे थे.

प्रधानमंत्री ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पर पोस्‍ट किया, ”कैप्टन स्मित मच्छार एक हीरो हैं. बेहद गंभीर खतरे के बीच और खुद बुरी तरह घायल होने के बावजूद उन्होंने जबरदस्त हिम्मत दिखाई और दूसरों की जान बचाने के अपने इरादे से पीछे नहीं हटे. उनकी बहादुरी की वजह से सैकड़ों लोगों की जान बचाई जा सकी और एक बड़ी त्रासदी टल गई.”

उन्होंने पोस्‍ट में आगे ल‍िखा, ”भारत को कैप्टन मच्छार पर गर्व है. उनके शीघ्र स्वस्थ होने, पुनः ऊर्जावान होने और उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना करता हूं.”

वहीं, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी की तारीफ की. गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद कैप्टन मच्छार ने असाधारण हिम्मत दिखाई.

इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पर पोस्‍ट किया, ”भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की असाधारण बहादुरी को मेरा सलाम.” घायल पायलट को लेकर चिंता जताते हुए नेतन्याहू ने उनके ‘जल्द और पूरी तरह ठीक होने’ की कामना की और उन्हें ‘सच्चा हीरो’ भी बताया.

इजरायली प्रधानमंत्री के मुताबिक, घटना के दौरान कैप्टन मच्छार को चाकू मारा गया था और वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे. इसके बावजूद उन्होंने हमलावर का मुकाबला किया था और उसे रोकने की कोशिश की थी. वह कॉकपिट का दरवाजा खोलने में सफल रहे थे जिसके बाद यात्रियों और क्रू मेंबर्स ने हमलावर को काबू कर लिया था. नेतन्याहू ने कहा कि इस कारण एक बड़ी विमान दुर्घटना टल गई.

उन्होंने कहा कि इस तत्परता से इजरायली नागरिकों और अन्य देशों के यात्रियों समेत कुल 174 लोगों की जान सुरक्षित बच सकी.

ये बयान ऐसे समय आए हैं जब विमान को सुरक्षित बचा लेने के लिए कैप्टन मच्छार की दुनिया भर में तारीफ हो रही है.

IANS

 

‘भारत को स्मित मच्छार पर गर्व’, फ्लाईदुबई के पायलट की बहादुरी की प्रधानमंत्री मोदी ने की तारीफ

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!