सरकारी राइफल से ताबड़तोड़ फायरिंग : कठुआ में जवान ने साथियों को भूना, 4 की मौत
सरकारी राइफल से ताबड़तोड़ फायरिंग : कठुआ में जवान ने साथियों को भूना, 4 की मौत
जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में मंगलवार को सीआईएसएफ (CISF) के एक कैंप में उस समय सनसनी फैल गई जब एक जवान ने आपसी विवाद के बाद अपनी सर्विस एके-47 राइफल से अंधाधुंध गोलियां चला दीं.
बसोहली के मशका इलाके स्थित सेवा पावर प्रोजेक्ट कैंप में हुई इस गोलीबारी में असिस्टेंट कमांडेंट अंकित कुमार पांडे, सब-इंस्पेक्टर लक्ष्मण सिंह, कांस्टेबल रफीक अहमद और कांस्टेबल संदीप कुमार की मौके पर ही मौत हो गई.
वारदात के बाद कठुआ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी जवान अभिदेश सिंह (2009 बैच) को हिरासत में ले लिया है. सुरक्षा बलों के अनुसार, आरोपी के पास लगभग 150 राउंड कारतूस मौजूद थे. घटना के कारणों की पड़ताल के लिए वरिष्ठ पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर विस्तृत जांच शुरू कर दी है.
इस खबर को अपडेट किया जायेगा
