पितृ पक्ष: जल तर्पण के दौरान बड़ा हादसा, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

DROWN

सांकेतिक तस्वीर (IANS)

The Hindi Post

पितृ पक्ष: जल तर्पण के दौरान बड़ा हादसा, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

 

झांसी के मऊरानीपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत देवरी सिंह पुरा गांव में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया. सुखनई नदी में जल तर्पण के दौरान डूबने से एक ही परिवार के चार सदस्यों समेत पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई.

मृतकों की पहचान देवरी सिंह पुरा निवासी अनूप तिवारी, उनके 12 वर्षीय बेटे अर्पित, परिवार के सदस्य अभिनव तिवारी (25), श्रेयांश तिवारी (21) और जालौन के हरेदाई निवासी रिश्तेदार पुष्कर शुक्ला (23) के रूप में हुई है.

एक को बचाने के चक्कर में डूबे सभी
जानकारी के मुताबिक, परिवार में अनूप तिवारी के चाचा का श्राद्ध कार्यक्रम था. सुबह करीब 11:30 बजे सभी लोग पूर्वजों के तर्पण के लिए सुखनई नदी पहुंचे थे. इसी दौरान अचानक अनूप तिवारी का संतुलन बिगड़ा और वह गहरे पानी में समाने लगे. उन्हें डूबता देख बेटा अर्पित, अभिनव, श्रेयांश और पुष्कर बचाने के लिए नदी में कूद पड़े. तेज बहाव और गहरे पानी की चपेट में आने से पांचों लोग बह गए.

गोताखोरों ने निकाले शव
चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने तलाश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली. सूचना मिलते ही एसडीएम, सीओ और पुलिस बल मौके पर पहुंचे. स्थानीय गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर पांचों को बाहर निकाला गया. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाने पर डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया.

पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है. एक साथ पांच मौतों से पूरे क्षेत्र में मातम पसर गया है.

इस न्यूज को अपडेट किया जायेगा.

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!