दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव: कौन जीता एबीवीपी या एनएसयूआई ?

DU election 2 (1)

फोटो: आईएएनएस

The Hindi Post

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव: कौन जीता एबीवीपी या एनएसयूआई ?

 

नई दिल्ली | दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव 2026 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार में से तीन मुख्य पदों पर परचम लहराया है. चुनाव परिणामों के अनुसार, एबीवीपी ने अध्यक्ष, सचिव और सह-सचिव पदों पर एकतरफा जीत दर्ज की है.

अपनी इस जीत पर एबीवीपी ने कहा कि छात्रों ने 3-0 के जनादेश के साथ यह स्पष्ट कर दिया है कि आज का युवा राष्ट्रवाद और विकास की सोच के साथ मजबूती से खड़ा है. एबीवीपी ने इसे ‘राष्ट्रविरोधी ताकतों पर देशभक्ति की विजय’ करार दिया. वहीं, कभी डूसू पर दबदबा रखने वाली कांग्रेस की छात्र इकाई एनएसयूआई को छात्रों ने पूरी तरह नकार दिया है.

इस शानदार जीत पर भाजपा नेता वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि एबीवीपी ने तीन सीटों पर स्पष्ट रूप से जीत हासिल की है. यह दिखाता है कि आज का युवा क्या सोचता है, युवा भ्रमित नहीं है, युवा जानता है कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत सुरक्षित है. युवा एबीवीपी को समर्थन देता है और राहुल गांधी की ‘झूठ की गूंज’ ज्यादा दिनों तक नहीं चलेगी.

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी इवेंट करते रहिए, भारत का युवा पीएम मोदी के ‘विकसित भारत’ के संकल्प के साथ है.

IANS

डूसू चुनाव 2026: एबीवीपी की तीन सीटों पर जीत, भाजपा ने कहा- राष्ट्रविरोधी ताकतों पर देशभक्ति की विजय

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!