Wednesday, 18 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
राहुल गांधी बोले – “हर बार खाना खाते समय पापा की गोद में मम्मी बैठ जाती थी….”, हुई आलोचना, इस पर कांग्रेस नेता ने दी प्रतिक्रियामनीला: क्वाड बैठक के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी की प्रशंसा की, बताया ‘बेहद सख्त व्यक्ति’21 दिनों के भीतर बंगाल की खाड़ी में बन रहा तीसरा चक्रवात, बारिश के साथ-साथ आंधी-तूफान की संभावनाधोनी ने आईपीएल से लिया संन्यास, चेन्नई सुपरकिंग्स के मेंटर बनेहोर्मुज स्ट्रेट में एलपीजी टैंकर पर मिसाइल हमला, जहाज पर सवार थे 24 भारतीय नागरिकयूपी की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की यह हैं अंतिम तारीख, ऐसे चेक करें अपना नाम….महिला से रिश्वत मांग रहा था दारोगा, गंदी बात भी की, ऑडियो वायरल होने के बाद खुली पोल, अब ….दिल्ली के “शीश महल” पर बीजेपी सरकार का बड़ा ऐलान, गवर्नमेंट करने जा रही यह काम
राज्य

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में प्रशांत किशोर की जीत पर बोला विपक्ष, “भाजपा के बुरे दिन…”

The Hindi Post

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में प्रशांत किशोर की जीत पर बोला विपक्ष, “भाजपा के बुरे दिन…”

 

नई दिल्ली | चुनाव आयोग ने सोमवार को बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के परिणाम घोषित कर दिए. जनसुराज पार्टी के संस्थापक और प्रत्याशी प्रशांत किशोर ने भाजपा के उम्मीदवार नीरज कुमार को 19 हजार से अधिक मतों से हरा दिया. बांकीपुर जो कभी भाजपा का गढ़ कहा जाता था वहां प्रशांत किशोर ने सेंध लगाकर सभी को चौंका दिया. इस सीट पर मिली हार के बाद विपक्षी दलों ने दावा किया कि भाजपा के बुरे दिन का दौर शुरू हो गया है.

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के नतीजे पर राजद सांसद मीसा भारती ने कहा कि डबल इंजन की सरकार होने के बावजूद भाजपा के उम्मीदवार को हार मिली है.

बिहार राजद के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने कहा कि यह भाजपा के खिलाफ जनता की भावना को दिखाता है.

कांग्रेस सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि मैंने शुरू से ही कहा था कि इस बार पटना की जनता बदलाव के लिए वोट करेगी. लोग भाजपा से तंग आ चुके थे. चेहरे के रूप में पीके आए तो लोगों ने उन्हें अपना कीमती वोट दिया.

कांग्रेस के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि अब आप देख सकते हैं कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ‘मेरा बूथ, मेरा गौरव’ जैसे बड़े-बड़े दावे करते थे, वह अपना बूथ तक नहीं बचा पाए. अब जनता ने भारतीय जनता पार्टी को हटाने का मन बना लिया है. जब राष्ट्रीय अध्यक्ष ही अपना बूथ नहीं बचा पा रहे हैं तो आप समझ सकते हैं कि पार्टी किस हालत में पहुंच गई है. दिन-ब-दिन पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी की हालत खराब होती जा रही है. वह आगे एक के बाद एक चुनाव हारेंगे.

दूसरी ओर बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में मिली हार के बाद बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि भाजपा जनादेश को सिर झुकाकर स्वीकार करती है और जनता के निर्णय का सम्मान करती है. लोकतांत्रिक प्रक्रिया में जनता का फैसला सर्वोपरि होता है. वोट क्यों नहीं मिले, इसकी गंभीरता से समीक्षा करेंगे. कमियों को समझकर उन्हें दूर करने के लिए पूरी मुस्तैदी से काम करेंगे. हम विपक्षी दलों की तरह अपनी हार का ठीकरा संवैधानिक संस्थाओं, ईवीएम या चुनाव आयोग पर नहीं फोड़ते. भारतीय जनता पार्टी लोकतंत्र और संवैधानिक व्यवस्थाओं में पूर्ण विश्वास रखती है और आत्ममंथन एवं समीक्षा के माध्यम से अपनी कमियों को सुधारने में विश्वास करती है.

IANS

‘भाजपा के बुरे दिन का दौर शुरू’, बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में प्रशांत किशोर की जीत पर विपक्ष

 


The Hindi Post

संबंधित खबरें

error: Content is protected !!