Wednesday, 18 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
राहुल गांधी बोले – “हर बार खाना खाते समय पापा की गोद में मम्मी बैठ जाती थी….”, हुई आलोचना, इस पर कांग्रेस नेता ने दी प्रतिक्रियाक्वाड शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी से मिले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, बोले- “वह बहुत सख्त…..”21 दिनों के भीतर बंगाल की खाड़ी में बन रहा तीसरा चक्रवात, बारिश के साथ-साथ आंधी-तूफान की संभावनाधोनी ने आईपीएल से लिया संन्यास, चेन्नई सुपरकिंग्स के मेंटर बनेहोर्मुज स्ट्रेट में एलपीजी टैंकर पर मिसाइल हमला, जहाज पर सवार थे 24 भारतीय नागरिकयूपी की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की यह हैं अंतिम तारीख, ऐसे चेक करें अपना नाम….महिला से रिश्वत मांग रहा था दारोगा, गंदी बात भी की, ऑडियो वायरल होने के बाद खुली पोल, अब ….दिल्ली के “शीश महल” पर बीजेपी सरकार का बड़ा ऐलान, गवर्नमेंट करने जा रही यह काम
राज्य

सीआरपीएफ कैंप में एएसआई ने की अंधाधुंध फायरिंग, दो जवानों की हत्या के बाद खुद को भी गोली मारी

The Hindi Post

सीआरपीएफ कैंप में एएसआई ने की अंधाधुंध फायरिंग, दो जवानों की हत्या के बाद खुद को भी गोली मारी

 

गुवाहाटी | असम के नगांव जिले में स्थित केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के कैंप में मंगलवार को एक सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) ने कथित तौर पर अंधाधुंध फायरिंग कर दो जवानों की हत्या कर दी और एक अन्य को गंभीर रूप से घायल करने के बाद खुद को भी गोली मार ली. अधिकारियों ने बताया कि घटना में तीन लोगों की मौत हुई है, जबकि एक घायल जवान का अस्पताल में इलाज जारी है.

यह घटना नगांव जिले के कटीमारी स्थित सीआरपीएफ की 34वीं बटालियन के कैंप में घटी. इससे पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई. घटना के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है. मामले की जांच शुरू कर दी गई है.

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरोपी की पहचान आंध्र प्रदेश निवासी एसआई/जीडी बल्लानी प्रेमाबरम के रूप में हुई है. वह मुख्य द्वार पर ड्यूटी पर तैनात था. अधिकारियों के मुताबिक, उसे उसकी निर्धारित सर्विस राइफल के बिना पाया गया. इसके बाद वह कैंप के गार्ड रूम में गया. वहां से एक इंसास राइफल उठाई और क्वार्टर गार्ड के पीछे की ओर चला गया.

पुलिस के अनुसार, प्रेमाबरम ने सबसे पहले हेड कांस्टेबल (एचवी/जीडी) विष्णु प्रसाद बघेल पर गोली चलाई जिनकी मौके पर ही मौत हो गई. इसके बाद उसने दस्तावेजों के सत्यापन के लिए कैंप पहुंचे सब-इंस्पेक्टर (एसआई/जीडी) रामनवल सिंह यादव पर फायरिंग की. गंभीर रूप से घायल यादव ने भी दम तोड़ दिया.

इसके बाद आरोपी ने 171वीं बटालियन के एएसआई माने गोविंद श्रीपुल पर भी गोली चला दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें तत्काल ड्यू केयर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज जारी है.

अधिकारियों के अनुसार, वारदात को अंजाम देने के बाद प्रेमाबरम 171वीं बटालियन की बैरक में गया और उसी इंसास राइफल से खुद को गोली मार ली. उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

मृतकों की पहचान एसआई रामनवल सिंह यादव, हेड कांस्टेबल विष्णु प्रसाद बघेल और कथित हमलावर एएसआई बल्लानी प्रेमाबरम के रूप में हुई है.

घटना की सूचना मिलते ही सीआरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची. सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जांच शुरू कर दी है. जांच में फायरिंग की परिस्थितियों, घटनाक्रम के क्रम और आरोपी के मकसद का पता लगाया जा रहा है. मामले में आगे की जांच जारी है.

By IANS


The Hindi Post
error: Content is protected !!