‘क्या हमारी बेटियों के कपड़े फाड़ेंगे?’ लोकसभा में छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर अखिलेश यादव का सरकार पर हमला

Akhilesh Yadav (4) (12)
The Hindi Post

‘क्या हमारी बेटियों के कपड़े फाड़ेंगे?’ लोकसभा में छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर अखिलेश यादव का सरकार पर हमला

 

नई दिल्ली | समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने बुधवार को लोक सभा में छात्रों से पुलिस द्वारा की गई मारपीट का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि क्या बेटियों के कपड़े फाड़े जाएंगे ?

सपा प्रमुख ने विरोध प्रदर्शनों से निपटने के सरकार के तरीके की आलोचना की और आरोप लगाया कि प्रदर्शनों के दौरान छात्रों पर अत्यधिक बल प्रयोग किया गया. उन्होंने कहा, “सरकार ने छात्रों के साथ जैसा बर्ताव किया, उनके हाथ-सिर तोड़े गए, उनके कपड़े फाड़े गए. क्या आप (सरकार) हमारी बेटियों के कपड़े फाड़ेंगे?”

प्रधानमंत्री आवास के पास विपक्ष के विरोध प्रदर्शन का जिक्र करते हुए अखिलेश यादव ने कहा, “मैं और राहुल गांधी, हम मजबूरी में प्रधानमंत्री के आवास पर गए. अगर सरकार यहां (सदन) में बात सुन लेती तो हम लोग वहां नहीं जाते.”

उन्होंने यह भी कहा कि युवाओं के लिए सरकार बाहर बोल सकती है, सदन में क्यों नहीं बोल सकती है.

इससे पहले, कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने सदन में नीट का विषय उठाया और व्यापक चर्चा की मांग की. इस पर केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने स्पष्ट किया कि सरकार इस मुद्दे पर बातचीत के लिए तैयार है.

आईएएनएस/हिंदी पोस्ट डॉट इन

 

“क्या आप हमारी बेटियों के कपड़े फाड़ेंगे?”, लोकसभा में अखिलेश यादव को आया गुस्सा, सरकार को दी यह चेतावनी…

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!