Wednesday, 18 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
राहुल गांधी बोले – “हर बार खाना खाते समय पापा की गोद में मम्मी बैठ जाती थी….”, हुई आलोचना, इस पर कांग्रेस नेता ने दी प्रतिक्रियाक्वाड शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी से मिले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, बोले- “वह बहुत सख्त…..”21 दिनों के भीतर बंगाल की खाड़ी में बन रहा तीसरा चक्रवात, बारिश के साथ-साथ आंधी-तूफान की संभावनाधोनी ने आईपीएल से लिया संन्यास, चेन्नई सुपरकिंग्स के मेंटर बनेहोर्मुज स्ट्रेट में एलपीजी टैंकर पर मिसाइल हमला, जहाज पर सवार थे 24 भारतीय नागरिकयूपी की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की यह हैं अंतिम तारीख, ऐसे चेक करें अपना नाम….महिला से रिश्वत मांग रहा था दारोगा, गंदी बात भी की, ऑडियो वायरल होने के बाद खुली पोल, अब ….दिल्ली के “शीश महल” पर बीजेपी सरकार का बड़ा ऐलान, गवर्नमेंट करने जा रही यह काम
राज्य

हो गया बड़ा बवाल, प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तीखी झड़प, कई लोग चोटिल…, VIDEO

The Hindi Post

हो गया बड़ा बवाल, भिड़ गए प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तीखी झड़प, कई लोग चोटिल…

 

पटना | नीट पेपर लीक मामले, शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की मांग और दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान हुए कथित पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में बुधवार को बिहार की राजधानी पटना में ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) के बैनर तले निकाले गए लोकभवन मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तीखी झड़प हो गई. स्थिति तनावपूर्ण होने पर पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया. साथ ही हल्का लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले भी छोड़े.

प्रदर्शन से पहले गांधी मैदान के गेट पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं जुटे. इस प्रदर्शन में पटना विश्वविद्यालय सहित राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों, कॉलेजों और छात्र संगठनों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया. लोकभवन के लिए मार्च शुरू होना था लेकिन जैसे ही प्रदर्शनकारी आगे बढ़ने लगे पुलिस ने उन्हें गांधी मैदान और बाद में जेपी गोलंबर के पास बैरिकेडिंग कर रोक दिया. पुलिस की ओर से प्रदर्शनकारियों से वापस लौटने की अपील की गई लेकिन छात्र बैरिकेडिंग हटाकर आगे बढ़ने की कोशिश करने लगे. इसके बाद पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई.

हालात बिगड़ने पर पुलिस ने पहले वाटर कैनन का इस्तेमाल किया और बाद में भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज तथा आंसू गैस के गोले दागे.

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पुलिस ने शांतिपूर्ण मार्च को जबरन रोकते हुए बल प्रयोग किया. वहीं, पुलिस का कहना है कि प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था भंग करने और बैरिकेडिंग तोड़ने का प्रयास किया जिसके बाद कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए गए.

आइसा कार्यकर्ताओं ने कहा कि उनका मार्च नीट पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग को लेकर आयोजित किया गया था.

उन्होंने दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान हुई कथित पुलिस कार्रवाई का भी विरोध किया और कहा कि छात्रों की आवाज दबाने के बजाय सरकार को शिक्षा व्यवस्था में व्याप्त भ्रष्टाचार और पेपर लीक जैसे गंभीर मामलों पर जवाब देना चाहिए.

छात्र संगठनों का कहना है कि पटना का यह प्रदर्शन दिल्ली में शिक्षा और छात्र अधिकारों को लेकर चल रहे आंदोलन के समर्थन में आयोजित किया गया.

 

आईएएनएस

दिल्ली में लाठीचार्ज के विरोध में पटना में आइसा का मार्च, पुलिस से झड़प के बाद वाटर कैनन और आंसू गैस का इस्तेमाल

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!