होर्मुज स्ट्रेट में एलपीजी टैंकर पर मिसाइल हमला, जहाज पर सवार थे 24 भारतीय नागरिक
पनामा के झंडे वाला एलपीजी टैंकर तारा गैस होर्मुज स्ट्रेट में मिसाइल से हमला हुआ है। इस जहाज पर 24 भारतीय नागरिकों समेत कुल 25 सदस्यीय चालक दल सवार था। केंद्रीय जहाजरानी मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हमले में सभी भारतीय नागरिक और चालक दल के अन्य सदस्य पूरी तरह सुरक्षित हैं। किसी के घायल होने की खबर नहीं है।
केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। इसके साथ ही जहाज के मैनेजमेंट से जुड़ी कंपनी के साथ भी लगातार संपर्क किया जा रहा है, ताकि जहाज पर मौजूद भारतीय नाविकों की सुरक्षा को सुनिश्चित किया जा सके।























