अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में सरेआम रोमांस, असहज होने लगे तीमारदार, सामने आया सीसीटीवी फुटेज, VIDEO

mahoba cctv

वायरल वीडियो से लिया गया स्क्रीनग्रैब

The Hindi Post

अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में सरेआम रोमांस, असहज होने लगे तीमारदार, सामने आया सीसीटीवी फुटेज, VIDEO

 

महोबा (उत्तर प्रदेश) के जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के बेड पर भर्ती एक मरीज युवती के साथ अमर्यादित हरकतें करता नजर आया. यह पूरी घटना वार्ड में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई.

इलाज के दौरान सरेआम लांघी मर्यादा

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पूरा मामला कुलपहाड़ कोतवाली क्षेत्र के सेला गांव से जुड़ा है. यहां का रहने वाला 18 वर्षीय युवक नवल किशोर जहरीला पदार्थ खाने के कारण इलाज के लिए जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया था.

इस दौरान उससे मिलने के लिए एक युवती वहां पहुंची. इसके बाद सार्वजनिक स्थान की मर्यादा को दरकिनार करते हुए दोनों बेड पर ही आपत्तिजनक हरकतें करने लगे. इमरजेंसी वार्ड में मौजूद अन्य मरीजों और तीमारदारों ने जब यह नजारा देखा तो वे दंग रह गए.

मामले पर ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर दीपक ने मीडिया को बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही तुरंत सुरक्षा गार्डों को मौके पर भेजा गया था. उन्होंने कहा कि चूंकि मामला जहर खाने) से जुड़ा था इसलिए चिकित्सीय दृष्टि से मरीज को तुरंत अस्पताल से बाहर नहीं किया जा सकता था. फिलहाल प्राथमिक उपचार के बाद मरीज को वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है और सुरक्षा गार्डों की निगरानी में उसका इलाज जारी है.

 

हिंदी पोस्ट डॉट इन

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!