धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अब क्या करने जा रहे रहे अभिजीत दिपके ? खुद दी जानकारी…

ABHIJEET DIPKE (2)

सीजेपी अध्यक्ष अभिजीत दिपके / (फोटो क्रेडिट : आईएएनएस)

The Hindi Post

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अब क्या करने जा रहे रहे अभिजीत दिपके ? खुद दी जानकारी…

 

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और अन्य प्रमुख मांगों पर सरकार की सहमति के साथ ही शनिवार को जंतर-मंतर पर चल रहा छात्र आंदोलन समाप्त हो गया. कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और सरकार के बीच हुई उच्चस्तरीय बैठक में नीट पेपर लीक के कारण जान गंवाने वाले छात्रों के परिजनों को 1-1 करोड़ रुपये का मुआवजा देने तथा प्रदर्शनकारी छात्रों पर दर्ज सभी प्राथमिकी (FIR) वापस लेने पर भी फैसला हुआ.

इस आंदोलन के प्रमुख चेहरे और सीजेपी संस्थापक अभिजीत दीपके ने इस सफलता को किसी एक व्यक्ति की जीत के बजाय जनता के ‘सामूहिक प्रयास’ का परिणाम बताया. उन्होंने कहा कि पर्सनैलिटी पॉलिटिक्स के बजाय कलेक्टिव एक्शन ही लोकतंत्र की वास्तविक ताकत है.

सरकार की ओर से मांगों पर लिखित आश्वासन मिलने के बाद सीजेपी ने तत्काल प्रभाव से प्रदर्शन वापस लेने की घोषणा की.

इसके बाद दीपके ने सोशल मीडिया पर ‘सोने जा रहा हूं’ लिखकर सुकून व्यक्त किया. इसी के साथ देश भर के युवाओं और छात्रों द्वारा संचालित यह ऐतिहासिक विरोध-प्रदर्शन आधिकारिक रूप से संपन्न हो गया.

 

हिंदी पोस्ट डॉट इन

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!