Wednesday, 18 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
राहुल गांधी बोले – “हर बार खाना खाते समय पापा की गोद में मम्मी बैठ जाती थी….”, हुई आलोचना, इस पर कांग्रेस नेता ने दी प्रतिक्रियाक्वाड शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी से मिले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, बोले- “वह बहुत सख्त…..”21 दिनों के भीतर बंगाल की खाड़ी में बन रहा तीसरा चक्रवात, बारिश के साथ-साथ आंधी-तूफान की संभावनाधोनी ने आईपीएल से लिया संन्यास, चेन्नई सुपरकिंग्स के मेंटर बनेहोर्मुज स्ट्रेट में एलपीजी टैंकर पर मिसाइल हमला, जहाज पर सवार थे 24 भारतीय नागरिकयूपी की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की यह हैं अंतिम तारीख, ऐसे चेक करें अपना नाम….महिला से रिश्वत मांग रहा था दारोगा, गंदी बात भी की, ऑडियो वायरल होने के बाद खुली पोल, अब ….दिल्ली के “शीश महल” पर बीजेपी सरकार का बड़ा ऐलान, गवर्नमेंट करने जा रही यह काम
मनोरंजन

मशहूर अभिनेत्री ने कॉकरोच जनता पार्टी से किया सवाल, पूछा पंजाब के शिक्षा मंत्री कब दे रहे है इस्तीफा ?

The Hindi Post

मशहूर अभिनेत्री ने कॉकरोच जनता पार्टी से किया सवाल, पूछा पंजाब के शिक्षा मंत्री कब दे रहे है इस्तीफा ?

 

मुंबई | अभिनेत्री श्वेता तिवारी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने शनिवार को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट करते हुए कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दिपके से सवाल पूछा कि पंजाब के शिक्षा मंत्री का इस्तीफा कब होगा?

श्वेता तिवारी के वीडियो में दीपके कह रहे हैं कि अब जब धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है तो वे कैबिनेट में किसी भी ऐसे व्यक्ति का इस्तीफा मांग सकते हैं जो अच्छा काम नहीं कर रहा है.

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, “अब पंजाब के शिक्षा मंत्री कब इस्तीफा दे रहे हैं? और आप लोग वहां कब विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं, कॉकरोच जनता पार्टी?”

बता दे कि धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को अपना इस्तीफा दे दिया.

छात्र परीक्षा में गड़बड़ियों, खासकर नीट-यूजी पेपर लीक को लेकर उनका इस्तीफा मांगा जा रहा था.

Photo: IANS

उनका इस्तीफा 20 जुलाई को जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दिल्ली पुलिस की सख्त कार्रवाई के बाद आया है. पुलिस की इस कार्रवाई से पूरे देश में आक्रोश फैल गया और नाराज लोग बड़ी संख्या में जंतर-मंतर पर छात्रों का समर्थन करने के लिए उमड़ पड़े.

विरोध प्रदर्शन तब और तेज हो गए जब 18 जुलाई की सुबह दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर पर विरोध स्थल से जबरदस्ती हटा दिया, जबकि वह 21 दिनों की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पूरी कर चुके थे. अधिकारियों ने उनकी बिगड़ती सेहत, मेडिकल सलाह और दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए अस्पताल में भर्ती कराया था.

सोनम वांगचुक प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर थे. हालांकि, उन्होंने गुरुवार की देर रात अनशन तोड़ दिया था.

आईएएनएस

‘पंजाब के शिक्षा मंत्री कब देंगे इस्तीफा?’, कॉकरोच जनता पार्टी से श्वेता तिवारी ने पूछे सवाल

 


The Hindi Post

संबंधित खबरें

error: Content is protected !!