‘मोदी जी के पैर धोकर पीना चाहता हूं’, कॉकरोच जनता पार्टी वाले ‘लुक्खे हैं, कोई क्लास और औकात नहीं’: बोले मशहूर बॉलीवुड अभिनेता

Sudesh Berry 2
The Hindi Post

‘मोदी जी के पैर धोकर पीना चाहता हूं’, कॉकरोच जनता पार्टी वाले ‘लुक्खे हैं, कोई क्लास और औकात नहीं’: बोले मशहूर बॉलीवुड अभिनेता

 

अभिनेता सुदेश बैरी अपने एक हालिया पॉडकास्ट इंटरव्यू को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म बॉर्डर से पहचान बनाने वाले बैरी ने एक पॉडकास्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में खुलकर अपनी राय रखी . इस दौरान उन्होंने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) पर तीखी टिप्पणी की. उनके बयान के कई वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर वायरल हो रहे हैं जिन पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं.

‘अकंपनी अक्की’ नाम के पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान सुदेश बैरी ने पीएम मोदी को “भगवान विष्णु का अवतार” बताया और कहा कि उनके नेतृत्व में देश सही दिशा में आगे बढ़ रहा है. बैरी ने कहा कि वह प्रधानमंत्री मोदी का बहुत सम्मान करते है.

सुदेश बैरी ने कॉकरोच जनता पार्टी और उसके लोगों को ‘बेकार’ बताया. वजह पूछे जाने पर वह बोले, “उधर बैठके कौन सी पार्टी लेकर बैठे हैं जंतर-मंतर पे ये नई पार्टी. कुछ नहीं। ये सब भिखारी हैं. मरे हुए लोग हैं। मुझे नहीं पता एजीपी, पीजीपी, सीजी..जो भी नाम है, नहीं लेता किसी का. मैं उन्हें जानता नहीं, पहचानता नहीं.”

सुदेश बैरी ने दावा किया कि CJP के अध्यक्ष ने उन्हें फोन करके आंदोलन से जुड़ने को कहा था पर उन्होंने फोन काट दिया. वह बोले, “उनका प्रेजिडेंट मुझे फोन करता है कि सर आइए जॉइन करो. मैंने ब्लॉक कर दिया. दोस्त थे मेरे. इतने सालों से जानते हैं. हमने ये पार्टी लॉन्च की है द मुफलिस पार्टी ऑफ इंडिया. द गूंगे बहरे ऑफ इंडिया. भाई तुम करो. मेरे पास तुम्हारे लिए ना पैसा है, ना एज है, ना कुछ है. ना मेरी साइकी है और ना ही मेरे पास ग्रे सेल्स या जुबान है. ये सब भिखारी हैं, बेकार लोग हैं. उनके पीछे कोई छोटे-छोटे…ओ तेरी दो टके की नौकरी, मेरे लाखों का सावन जाए…ये बिके हुए लोग हैं.”

उन्होंने आगे कहा, “मुफलिस लोग हैं ये. इनको लकवा मारा हुआ है. ये लोग देश को और पीछे ले जा रहे हैं. पीछे खींच रहे हैं. क्या वो बच्चों को गार्डन दे सकते हैं? ओल्ड एज होम दे सकते हैं? उनको बोलो हम सिर्फ ओल्ड एज होम बनाएंगे लोगों के लिए उधर. जंतर मंतर पे खड़े होकर एक ही काम करेंगे. ओल्ड एज होम बनाएंगे और बच्चों का उनका ट्रीटमेंट करेंगे. लुक्खे हैं सब. इनको कुछ नहीं पता, कुछ नहीं पता. भाई माफ करना हे भगवान.”

“लुक्खे हैं सब लुक्खे. पीछे कोई बैठे इंडस्ट्रियलिस्ट फंड करते हैं. वो ऐसे ही फटे हुए चप्पल वाले सब ऐसे ही खड़े होके माइक पे, कोई ये कर रहा है, कोई डांस कर रहा है, तो कोई वो कर रहा है. यहीं से शुरू होते हैं और यहीं पर खत्म हो जाते हैं. ये फना हो जाएंगे. क्या बकवास है ये? कुछ अजीब से जानवर का नाम लेकर पार्टी बना दी. लकड़बग्घा पार्टी क्यों नहीं बनाते? बहन दी…पागल कट्ठे हुए हैं सारे। कोई क्लास नहीं, कोई औकात नहीं.”

सुदेश बैरी ने आगे कहा कि मोदी की चाय दुनिया पर भारी पड़ गई और यहां अपने ही देश के लोग उनके पीछे पड़े हैं. वह बोले, “आ गए इधर इंग्लिश ठोकने, हिंदी में नाम नहीं लिख पाए. उनको उ की मात्रा नहीं पता कौन सी है. उनका हमारे प्राइम मिनिस्टर का नाम नहीं पता. प्राइम मिनिस्टर कौन है? बस एक ही आदमी को गाली देना है…नरेंद्र मोदी ऐसा है, नरेंद्र मोदी ऐसा. अबे नरेंद्र मोदी…उसने बेचारे ने क्या बिगाड़ा है यार. उसको चाय बेचने दो. वो पूरी दुनिया में चाय बेचके आए हैं. उन्होंने ऐसी चाय बेची कि उसकी सुगंध से ही लोग मरे जा रहे हैं। उनकी चाय भारी पड़ गई दुनिया पे.”

सुदेश बैरी आगे बोले, “ये आजकल के लौंडे समझते हैं कि गालियां देके मैं लाइक्स बढ़ा लूंगा, इनकम बढ़ा लूंगा फिर आराम से घर बैठूंगा. उल्लू के पट्ठे इकट्ठे हो गए सब के सब. मुफलिस कहीं के. लकवा मारा हुआ है इनको सर, लकवा. क्या हैं ये सब. सोशल मीडिया को लेके सबको लकवा मारे हुए हैं.

उन्होंने आगे कहा, “मुझे मोदी जी के पैर धोकर पीना है. जैसे ईश्वर को देखा नहीं हमने, तो उनकी पूजा करते हैं. तो मैं भी उतनी ही इज्जत मोदी जी की करता हू. उसमें कोई बुरी बात नहीं है. करता हूं तो करता हूं. वो एक विष्णु अवतार हैं.”

 

हिंदी पोस्ट डॉट इन

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!