Wednesday, 18 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
राहुल गांधी बोले – “हर बार खाना खाते समय पापा की गोद में मम्मी बैठ जाती थी….”, हुई आलोचना, इस पर कांग्रेस नेता ने दी प्रतिक्रियाक्वाड शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी से मिले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, बोले- “वह बहुत सख्त…..”21 दिनों के भीतर बंगाल की खाड़ी में बन रहा तीसरा चक्रवात, बारिश के साथ-साथ आंधी-तूफान की संभावनाधोनी ने आईपीएल से लिया संन्यास, चेन्नई सुपरकिंग्स के मेंटर बनेहोर्मुज स्ट्रेट में एलपीजी टैंकर पर मिसाइल हमला, जहाज पर सवार थे 24 भारतीय नागरिकयूपी की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की यह हैं अंतिम तारीख, ऐसे चेक करें अपना नाम….महिला से रिश्वत मांग रहा था दारोगा, गंदी बात भी की, ऑडियो वायरल होने के बाद खुली पोल, अब ….दिल्ली के “शीश महल” पर बीजेपी सरकार का बड़ा ऐलान, गवर्नमेंट करने जा रही यह काम
मनोरंजन

नीट पेपर लीक विवाद और छात्रों के आंदोलन पर बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने दी प्रतिक्रिया

The Hindi Post

नीट पेपर लीक विवाद और छात्रों के आंदोलन पर बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने दी प्रतिक्रिया

 

मुंबई | अभिनेता सलमान खान ने नीट पेपर लीक विवाद और छात्रों के आंदोलन पर प्रतिक्रिया देते हुए शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने की जरूरत पर जोर दिया है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “यह आंदोलन मूल रूप से शांतिपूर्ण था लेकिन इसका हिंसक रूप लेना बेहद दुखद है.” उन्होंने आंदोलन के दौरान घायल हुए छात्रों और उनके परिवारों के प्रति संवेदना भी व्यक्त की.

सलमान खान ने अपने पोस्ट में लिखा, “पेपर लीक का मुद्दा बेहद गंभीर है और इससे लाखों छात्रों के भविष्य पर असर पड़ता है. यह देखकर खुशी हुई कि देशभर के छात्र बेहतर शिक्षा व्यवस्था की मांग को लेकर एकजुट हुए हैं और उनके माता-पिता भी इस अभियान में उनके साथ खड़े हैं.”

उन्होंने छात्रों की सराहना करते हुए कहा, “उन्होंने अपनी मेहनत, ईमानदारी और लगन के दम पर भविष्य बनाने की इच्छा दिखाई है. यह आंदोलन इस बात का प्रमाण है कि देश का युवा बेहतर शिक्षा प्रणाली चाहता है. छात्रों ने शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने की कोशिश की और उनके साहस और प्रतिबद्धता की प्रशंसा की जानी चाहिए.”

अभिनेता ने कहा, “शिक्षा के प्रति जागरूक और प्रेरित युवा ही भविष्य में भारत का नाम दुनिया भर में रोशन करेंगे. आज की युवा पीढ़ी अपने ज्ञान और मेहनत के बल पर देश को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी.”

सलमान खान ने अपने संदेश में यह भी कहा, “छात्रों के इस आंदोलन को राजनीतिक रंग नहीं दिया जाना चाहिए. यह मुद्दा केवल छात्रों और शिक्षा व्यवस्था से जुड़ा है. इसलिए इसका श्रेय भी छात्रों को ही मिलना चाहिए. मुझे यकीन है कि सरकार छात्रों की भावनाओं को समझेगी और शिक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी, मजबूत और भरोसेमंद बनाने के लिए जरूरी कदम उठाएगी.”

उन्होंने कहा, “यदि शिक्षा व्यवस्था मजबूत होगी तो इसका लाभ पूरे देश को मिलेगा. जो भी छात्र शिक्षा हासिल करना चाहते हैं, उन सभी को बेहतर अवसर मिलने चाहिए. शिक्षा को इतना आकर्षक और प्रभावी बनाया जाना चाहिए कि हर साल अधिक से अधिक युवा इसकी ओर प्रेरित हों. भारत को ऐसा शिक्षा केंद्र बनाया जाना चाहिए जहां दूसरे देशों के छात्र भी पढ़ाई के लिए आना चाहें.”

IANS

छात्र आंदोलन को राजनीतिक रंग नहीं दिया जाना चाहिए: सलमान खान

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!