Wednesday, 18 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
राहुल गांधी बोले – “हर बार खाना खाते समय पापा की गोद में मम्मी बैठ जाती थी….”, हुई आलोचना, इस पर कांग्रेस नेता ने दी प्रतिक्रियाक्वाड शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी से मिले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, बोले- “वह बहुत सख्त…..”21 दिनों के भीतर बंगाल की खाड़ी में बन रहा तीसरा चक्रवात, बारिश के साथ-साथ आंधी-तूफान की संभावनाधोनी ने आईपीएल से लिया संन्यास, चेन्नई सुपरकिंग्स के मेंटर बनेहोर्मुज स्ट्रेट में एलपीजी टैंकर पर मिसाइल हमला, जहाज पर सवार थे 24 भारतीय नागरिकयूपी की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की यह हैं अंतिम तारीख, ऐसे चेक करें अपना नाम….महिला से रिश्वत मांग रहा था दारोगा, गंदी बात भी की, ऑडियो वायरल होने के बाद खुली पोल, अब ….दिल्ली के “शीश महल” पर बीजेपी सरकार का बड़ा ऐलान, गवर्नमेंट करने जा रही यह काम
बड़ी खबरें

युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, पेपर लीक मामलों में होगा फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन: पीएम मोदी

The Hindi Post

युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, पेपर लीक मामलों में होगा फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन: पीएम मोदी

 

नई दिल्ली | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार सुबह पेपर लीक के सभी मामलों के त्वरित निस्तारण के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट के गठन की घोषणा की. पीएम मोदी ने कहा कि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “देश के युवाओं का हित और उनका भविष्य हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है. पेपर लीक के सभी मामलों में दोषियों को जल्द से जल्द कठोर दंड देने और केस के त्वरित निस्तारण के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स का गठन किया जाएगा.”

पीएम मोदी ने पोस्ट में आगे लिखा, “इस संबंध में निर्देश दे दिए गए हैं कि संबंधित विभाग जरूरी कार्रवाई सुनिश्चित करें.”

उन्होंने फैसले को छात्रों के हित में एक महत्वपूर्ण कदम बताया. पीएम मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, “विद्यार्थियों के हितों को सुरक्षित करने के लिए सरकार की ओर से लिए जा रहे निर्णयों की श्रृंखला में ये एक महत्वपूर्ण कदम है. युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा.”

इससे पहले पीएम मोदी ने कहा कि पेपर लीक का मुद्दा सिर्फ किसी एक राज्य या केंद्र सरकार तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे देश की चिंता का विषय है. केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार को एनडीए के ‘मंगल मिलन’ कार्यक्रम के बाद बताया था कि प्रधानमंत्री ने कहा है कि पेपर लीक जैसे गंभीर अपराध में शामिल लोगों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए देश के वरिष्ठ वकीलों को भी आगे आना चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसे अपराध करने वालों के मन में कानून का डर पैदा हो.

रिजिजू के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि सरकार की पहली प्राथमिकता छात्रों का भविष्य सुरक्षित रखना है. इसी वजह से नीट की दोबारा परीक्षा जल्द कराई गई और उसका परिणाम भी बिना किसी देरी के घोषित किया गया, ताकि छात्रों का शैक्षणिक भविष्य प्रभावित न हो.

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!