धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग के बीच उनकी बेटी की हो रही चर्चा, उन्होंने उठाया यह कदम
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की फाइल फोटो / (क्रेडिट : आईएएनएस)
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग के बीच उनकी बेटी की हो रही चर्चा, उन्होंने उठाया यह कदम
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की बेटी नैमिशा प्रधान ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डीएक्टिवेट कर दिया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्हें काफी ट्रोल किया जा रहा था जिसके बाद उन्होंने यह कदम उठाया.
‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के नेतृत्व में चल रहे प्रदर्शन के दौरान सोशल मीडिया पर नैमिशा को काफी आक्रोश का सामना करना पड़ रहा था.
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, नैमिशा प्रधान ने अमेरिका के मैसाचुसेट्स स्थित टफ्ट्स यूनिवर्सिटी के ‘द फ्लेचर स्कूल ऑफ लॉ एंड डिप्लोमेसी’ से मास्टर ऑफ लॉज (LLM) की डिग्री पूरी की है.
विदेश में पढ़ाई करने के फैसले को लेकर नैमिशा ऑनलाइन यूजर्स के निशाने पर आ गईं.
वही छात्र उनके पिता जो केंद्र की मोदी सरकार में शिक्षा मंत्री है उनसे इस्तीफा मांग रहे है. वे उन्हें पेपर लीक के लिए जिम्मेदार ठहरा रहे है.
हिंदी पोस्ट डॉट इन
ट्रोलिंग के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की बेटी नैमिशा प्रधान ने इंस्टाग्राम अकाउंट डीएक्टिवेट किया: रिपोर्ट
