Wednesday, 18 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
राहुल गांधी बोले – “हर बार खाना खाते समय पापा की गोद में मम्मी बैठ जाती थी….”, हुई आलोचना, इस पर कांग्रेस नेता ने दी प्रतिक्रियाक्वाड शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी से मिले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, बोले- “वह बहुत सख्त…..”21 दिनों के भीतर बंगाल की खाड़ी में बन रहा तीसरा चक्रवात, बारिश के साथ-साथ आंधी-तूफान की संभावनाधोनी ने आईपीएल से लिया संन्यास, चेन्नई सुपरकिंग्स के मेंटर बनेहोर्मुज स्ट्रेट में एलपीजी टैंकर पर मिसाइल हमला, जहाज पर सवार थे 24 भारतीय नागरिकयूपी की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की यह हैं अंतिम तारीख, ऐसे चेक करें अपना नाम….महिला से रिश्वत मांग रहा था दारोगा, गंदी बात भी की, ऑडियो वायरल होने के बाद खुली पोल, अब ….दिल्ली के “शीश महल” पर बीजेपी सरकार का बड़ा ऐलान, गवर्नमेंट करने जा रही यह काम
बड़ी खबरें

दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के दौरान गंभीर रूप से घायल हुई युवती की कैसी है अब तबियत ? अस्पताल ने दी जानकारी…

The Hindi Post

दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के दौरान गंभीर रूप से घायल हुई युवती की कैसी है अब तबियत ? अस्पताल ने दी जानकारी…

 

नई दिल्ली | जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई झड़प में गंभीर रूप से घायल हुई 21 वर्षीय युवती की हालत अब स्थिर है. यह जानकारी बुधवार को डॉ. राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) ने अपने हेल्थ बुलेटिन में दी है.

हेल्थ बुलेटिन में बताया गया कि विरोध-प्रदर्शन से जुड़ी घटना में गंभीर रूप से घायल हुई 21 साल की युवती का इलाज नई दिल्ली के डॉ. राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) हॉस्पिटल में चल रहा है. उनकी हालत में अच्छा सुधार देखा गया है. उन्हें सफलतापूर्वक एक्सट्यूबेट (वेंटिलेटर से हटाना) कर दिया गया है और अब वह खुद से सांस ले रही हैं. वह होश में हैं और निर्देशों का सही जवाब दे रही हैं. उनके दिमाग और रीढ़ की हड्डी का एमआरआई नॉर्मल है.

इलाज शुरू होने के बाद से ही उनकी हालत में लगातार सुधार हो रहा है और इलाज करने वाली टीम की कड़ी निगरानी में उन्हें पूरी मेडिकल देखभाल मिल रही है. फिलहाल, इस घटना के सिलसिले में आरएमएल हॉस्पिटल में भर्ती वह अकेली मरीज हैं. उन्हें जरूरी इलाज और लगातार मॉनिटरिंग की सुविधा दी जा रही है.

गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस ने संसद तक ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (सीजेपी) के मार्च के दौरान हुई हिंसक झड़प के सिलसिले में अब तक 10 एफआईआर दर्ज की हैं. पुलिस की ओर से जानकारी दी गई कि प्रदर्शन के दौरान हुई अलग-अलग घटनाओं और कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों में ये एफआईआर दर्ज की गई हैं.

पुलिस के अनुसार, सीजेपी प्रदर्शन से जुड़े मामलों में संसद मार्ग थाने में चार एफआईआर और सीपी थाने में तीन एफआईआर दर्ज की गई हैं. इसके अलावा, मंदिर मार्ग, बाराखंभा रोड और कट पथ थानों में एक-एक एफआईआर दर्ज हुई है. इनमें से एक एफआईआर नई दिल्ली क्षेत्र में, जो एक हाई-सिक्योरिटी जोन है, संसद सत्र के दौरान बिना मंजूरी के ड्रोन उड़ाने से जुड़ी है. दिल्ली पुलिस ने बताया कि आरएएफ जवान पर हुए हमले के मामले में भी एफआईआर दर्ज की गई है. वायरल वीडियो में कुछ लोग आरएएफ जवान को पीटते नजर आए.

आईएएनएस

आरएमएल अस्पताल हेल्थ बुलेटिनः विरोध-प्रदर्शन में गंभीर रूप से घायल युवती की हालत स्थिर, वेंटिलेटर से हटाया गया

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!