राम मंदिर चढ़ावा विवाद मामले में बड़ा मोड़ : पुलिस ने नहीं मांगी आरोपियों की रिमांड, सभी…

ram lalaa

फोटो क्रेडिट : आईएएनएस

The Hindi Post

राम मंदिर चढ़ावा विवाद मामले में बड़ा मोड़ : पुलिस ने नहीं मांगी आरोपियों की रिमांड, सभी…

 

अयोध्या | राम मंदिर चढ़ावा चोरी कांड के सभी आठ आरोपियों को सोमवार को सुरक्षा कारणों से चलते वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश किया गया. पुलिस द्वारा फिलहाल रिमांड न मांगे जाने पर अदालत ने सभी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत (ज्यूडिशियल कस्टडी) में (जेल) भेज दिया है. मामले की अगली सुनवाई 13 जुलाई को होगी.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर गठित एसआईटी (SIT) की प्रारंभिक रिपोर्ट के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नोटों की गिनती में शामिल आठ कर्मचारियों को गिरफ्तार किया था. इनके पास से करीब 80 लाख रुपए बरामद हो चुके हैं. सबूत जुटाने के लिए पुलिस आरोपियों के घरों पर ताबड़तोड़ छापेमारी और दस्तावेजों का सत्यापन कर रही है. जेल जाने के बाद आरोपियों के मोहल्लों में सन्नाटा है, जबकि पड़ोसियों का कहना है कि उनके अचानक बदले ऐशो-आराम वाले रहन-सहन से पहले ही शक हो रहा था.

इस बीच, राम मंदिर परिसर में एक अलग ही हलचल है. आमतौर पर परिसर में बेहद सक्रिय रहने वाले श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और उनके सहयोगी डॉ. अनिल मिश्र बीते दो दिनों से मंदिर परिसर से दूरी बनाए हुए हैं, जबकि दोनों ही इस समय शहर में ही मौजूद हैं.

 

हिंदी पोस्ट डॉट इन

 

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!