Wednesday, 18 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
राहुल गांधी बोले – “हर बार खाना खाते समय पापा की गोद में मम्मी बैठ जाती थी….”, हुई आलोचना, इस पर कांग्रेस नेता ने दी प्रतिक्रियाक्वाड शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी से मिले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, बोले- “वह बहुत सख्त…..”21 दिनों के भीतर बंगाल की खाड़ी में बन रहा तीसरा चक्रवात, बारिश के साथ-साथ आंधी-तूफान की संभावनाधोनी ने आईपीएल से लिया संन्यास, चेन्नई सुपरकिंग्स के मेंटर बनेहोर्मुज स्ट्रेट में एलपीजी टैंकर पर मिसाइल हमला, जहाज पर सवार थे 24 भारतीय नागरिकयूपी की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की यह हैं अंतिम तारीख, ऐसे चेक करें अपना नाम….महिला से रिश्वत मांग रहा था दारोगा, गंदी बात भी की, ऑडियो वायरल होने के बाद खुली पोल, अब ….दिल्ली के “शीश महल” पर बीजेपी सरकार का बड़ा ऐलान, गवर्नमेंट करने जा रही यह काम
राज्य

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में पुलिस ने आरोपी सिया को लेकर उठाया यह कदम, कहा – “कई राज….”

The Hindi Post

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में पुलिस ने आरोपी सिया को लेकर उठाया यह कदम, कहा – “कई राज….”

 

पुणे | पुणे के 26 साल के रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल की हत्या के मामले में आरोपी सिया गोयल के परिजनों से लगातार दूसरे दिन पूछताछ हुई. शनिवार को सिया के माता-पिता और उसका भाई साहिल लोनावला पुलिस थाने में हाजिर हुए, जहां पुलिस ने उनसे केतन हत्याकांड में पूछताछ की.

पुणे ग्रामीण के डीएसपी गजानन टोम्पे ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, “आज सिया के माता-पिता को पूछताछ और उनके बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया गया है. अभी उनके बयान लिए जा रहे हैं. जांच के तहत उनके भाई से भी पूछताछ की गई. जो भी जानकारी सामने आएगी, उसे रिकॉर्ड में लिया जाएगा. आज हम उनके माता-पिता और कुछ दोस्तों के साथ भी पूछताछ कर रहे हैं.”

उन्होंने कहा कि संबंधित लोग पूरा सहयोग कर रहे हैं और सही जानकारी दे रहे हैं, केस से जुड़े सभी लोगों से पूछताछ की जाएगी. हम तय कानूनी प्रक्रियाओं के अनुसार बयान दर्ज करने का काम करेंगे. आरोपी से सबूत के तौर पर मोबाइल फोन जैसी चीजें जब्त की गई हैं और उन्हें एफएसएल भेजा जा चुका है. जांच अधिकारी जांच के लिए जो भी सही समझेंगे, हम उसी आधार पर आगे बढ़ेंगे.

इससे पहले शुक्रवार को सिया के भाई साहिल से पुलिस ने लगभग 10 घंटे पूछताछ की थी. लोनावला ग्रामीण पुलिस के एक अधिकारी ने पुष्टि की कि साहिल को पूछताछ के लिए बुलाया गया था और कई घंटे तक पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया.

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, साहिल शुक्रवार सुबह पूछताछ के लिए पहुंचा था और देर शाम उसे जाने की अनुमति दी गई. इस दौरान अधिकारियों ने उससे सिया और सह-आरोपी चेतन चौधरी के रिश्ते, उनके संपर्क और मामले से जुड़े कई अहम पहलुओं पर सवाल पूछे. पुलिस के अनुसार, पूछताछ में साहिल ने कहा, “अगर सिया ने कहा होता कि उसे केतन पसंद नहीं है, तो हम शादी रुकवा देते.”

इस मामले में सिया गोयल पर मंगेतर केतन अग्रवाल की हत्या का आरोप है. शुरुआत में उनकी मौत को ट्रेकिंग के दौरान हुआ हादसा माना गया था, लेकिन बाद में जांच में इसे सुनियोजित हत्या की साजिश बताया गया.

IANS

आरोपी सिया गोयल का मोबाइल जब्त, एफएसएल रिपोर्ट से खुलेंगे कई राज पुलिस


The Hindi Post
error: Content is protected !!