विदेशी धरती पर बड़ा प्लेन क्रैश हादसा, सेना के दो वरिष्ठ अधिकारियों समेत 14 लोगों की मौत
विदेशी धरती पर बड़ा प्लेन क्रैश हादसा, सेना के दो वरिष्ठ अधिकारियों समेत 14 लोगों की मौत
डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (मध्य अफ्रीका में स्थित एक देश) में शनिवार सुबह हुए भीषण विमान हादसे में सेना के दो शीर्ष अधिकारियों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. सेना के अनुसार, दक्षिण-पश्चिमी शहर किकविट से राजधानी किंशासा लौट रहा विमान उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी आने से केंगे इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हादसे में विमान में सवार सभी यात्रियों और चालक दल के सदस्यों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.
मृतकों में सैन्य अदालत के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल मुतोंबो काटालायी तिएंदे और सशस्त्र बलों के ऑडिटर जनरल लेफ्टिनेंट जनरल बाकुमी लिकुलिया शामिल हैं. नागरिक उड्डयन प्राधिकरण और सेना ने दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए उच्चस्तरीय जांच शुरू कर दी है.
यह हादसा ऐसे नाजुक समय में हुआ है जब कांगो की सेना देश के पूर्वी हिस्से में रवांडा समर्थित एम23 जैसे विद्रोही समूहों से भीषण संघर्ष कर रही है. हाल के महीनों में कई रणनीतिक शहरों पर विद्रोहियों के बढ़ते कब्जे के बीच, दो अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों का असमय जाना कांगो के लिए बड़ा झटका है.
हिंदी पोस्ट डॉट इन
कांगो में बड़ा विमान हादसा, सेना के दो वरिष्ठ अधिकारियों समेत 14 लोगों की मौत
