इस देश की “महिला जासूस” के हुस्न के जाल में फंसे दुनिया की सबसे बड़ी चिप बनने वाली कंपनी के मालिक, लीक हुई सीक्रेट जानकारी ! खुलासे के बाद क्या बोले पत्नी से ?
एनवीडिया के सीईओ जेन्सेन हुआंग की फाइल फोटो / (क्रेडिट : आईएएनएस)
इस देश की “महिला जासूस” के हुस्न के जाल में फंसे दुनिया की सबसे बड़ी चिप बनने वाली कंपनी के मालिक, लीक हुई सीक्रेट जानकारी ! खुलासे के बाद क्या बोले पत्नी से ?
नई दिल्ली | दिग्गज अमेरिकी कंपनी एनवीडिया (NVIDIA) के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने सीईओ जेसन हुआंग के खिलाफ स्वतंत्र जांच शुरू करने की घोषणा की है. यह कदम उन मीडिया रिपोर्ट्स के बाद उठाया गया है जिनमें दावा किया गया है कि जेसन हुआंग को एक चीनी जासूसी अभियान के तहत निशाना बनाया गया. दरअसल, हुआंग ने सिंगापुर स्थित एक चिप कंपनी की पूर्व शीर्ष अधिकारी के साथ अपने निजी संबंधों की बात सार्वजनिक तौर पर स्वीकार की है. इसके बाद से बखेड़ा खड़ा हो गया है.
अमेरिकी नीति निर्माताओं का आरोप है कि उक्त महिला को चीन की मिनिस्ट्री ऑफ स्टेट सिक्योरिटी (एमएसएस) द्वारा एनवीडिया के सीईओ की जासूसी करने के उद्देश्य से रिक्रूट किया गया था.
एनवीडिया बोर्ड ने एक आधिकारिक बयान जारी कर कहा कि हालिया मीडिया रिपोर्ट्स में संस्थापक और सीईओ जेसन हुआंग के विदेशी खुफिया अभियान द्वारा निशाना बनाए जाने की बात सामने आने के बाद यह स्वतंत्र जांच बिठाई जा रही है.
बोर्ड ने कहा, “स्वतंत्र निदेशकों की एक समिति, बाहरी स्वतंत्र कानूनी सलाहकारों की मदद से इस पूरी जांच की निगरानी करेगी.”
बोर्ड ने स्पष्ट किया कि यद्यपि ऐसा मानने का कोई आधार नहीं है कि राष्ट्रीय सुरक्षा या एनवीडिया की गोपनीय जानकारियों से कोई समझौता हुआ है, फिर भी जांच समिति उपलब्ध सभी तथ्यों की बारीकी से पड़ताल करेगी.
बयान में आगे कहा गया, “जेसन हुआंग ने जांच में पूर्ण सहयोग का भरोसा दिया है. बोर्ड को जेसन और उनकी नेतृत्व टीम पर पूरा भरोसा है.”
इस बीच, सीईओ जेसन हुआंग ने एनवीडिया के कर्मचारियों को एक भावुक ईमेल भेजकर अपनी गलती स्वीकार करते हुए परिवार व सहकर्मियों से सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है.
हुआंग ने लिखा, “मैं अपनी पत्नी के प्रति निष्ठावान नहीं रहा. मेरे इस आचरण से मेरी पत्नी और बच्चों को गहरी ठेस पहुंची है. मैंने जो किया, उसके बचाव में कोई सफाई नहीं दी जा सकती. मुझे इसका गहरा पछतावा है. जीवन भर मेरे परिवार ने मुझे अटूट प्रेम और संबल दिया है. वे मेरी ईमानदारी और वफादारी के हकदार थे, लेकिन मैंने उन्हें निराश किया और वर्षों से साथ मिलकर बनाए अपने रिश्ते को नुकसान पहुंचाया. मैं अपने इस कृत्य और उससे पहुंची पीड़ा की पूरी जिम्मेदारी लेता हूं, तथा इस कारण होने वाली हर आलोचना को स्वीकार करता हूं.”
मीडिया में उठी राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी चिंताओं पर उन्होंने कहा, “एनवीडिया के निदेशक मंडल ने इस संबंध में स्वतंत्र जांच शुरू कर दी है. मैं इस जांच का पूरी तरह समर्थन करता हूं और इसमें पूरा सहयोग करूंगा. मुझे अपने देश और अपनी कंपनी से गहरा प्रेम है. मैं एनवीडिया की सुरक्षा और अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा के समर्थन के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हूं. मुझे एक अमेरिकी नागरिक होने पर गर्व और आभार है. मेरे इन व्यक्तिगत फैसलों के लिए मेरा परिवार किसी भी तरह जिम्मेदार नहीं है, केवल मैं जिम्मेदार हूं. कृपया इस कठिन समय में मेरे परिवार की निजता का सम्मान करें.”
By IANS
