धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देंगे, यह रही इसकी वजह

DHARMENDRA PRADHAN

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की फाइल फोटो / (क्रेडिट : आईएएनएस)

The Hindi Post

धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देंगे, यह रही इसकी वजह

 

नीट पेपर लीक मामले में चौतरफा घिरे केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान अपने पद से इस्तीफा नहीं देंगे. इंडिया टुडे ने सरकारी सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट किया कि सरकार का मानना है कि इस्तीफा देकर जिम्मेदारी से पीछे हटना सबसे आसान रास्ता है लेकिन सरकार जनता द्वारा मिले जनादेश को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है.

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके और पूरे विपक्ष की ओर से केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की लगातार मांग की जा रही है. सीजेपी के प्रतिनिधियों—सौरव दास और आशुतोष रांका—की केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह के साथ शनिवार को बैठक हुई. सीजेपी ने सरकार के सामने तीन मुख्य मांगें रखी.

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा: इस पर सरकार ने शनिवार तक का समय मांगा है.

मुआवजा: मृतक छात्रों के परिजनों को 1 करोड़ रुपये का मुआवजा दे.

केस वापसी: प्रदर्शनकारी छात्रों पर दर्ज कानूनी मामले रद्द किए जाएं.

सीजेपी के अनुसार, सरकार ने इस्तीफे को छोड़कर शेष दोनों मांगों पर सकारात्मक रुख अपनाया है. हालांकि, सीजेपी ने स्पष्ट किया है कि मंत्री के इस्तीफे से कम पर कोई समझौता नहीं होगा.

 

हिंदी पोस्ट डॉट इन

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!