Tuesday, 17 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
क्वाड शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी से मिले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, बोले- “वह बहुत सख्त…..”21 दिनों के भीतर बंगाल की खाड़ी में बन रहा तीसरा चक्रवात, बारिश के साथ-साथ आंधी-तूफान की संभावनाधोनी ने आईपीएल से लिया संन्यास, चेन्नई सुपरकिंग्स के मेंटर बनेहोर्मुज स्ट्रेट में एलपीजी टैंकर पर मिसाइल हमला, जहाज पर सवार थे 24 भारतीय नागरिकयूपी की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की यह हैं अंतिम तारीख, ऐसे चेक करें अपना नाम….महिला से रिश्वत मांग रहा था दारोगा, गंदी बात भी की, ऑडियो वायरल होने के बाद खुली पोल, अब ….दिल्ली के “शीश महल” पर बीजेपी सरकार का बड़ा ऐलान, गवर्नमेंट करने जा रही यह कामदिल्ली के शाहदरा में ढही दो मंजिला इमारत, दर्दनाक हादसे में एक मासूम समेत 2 की मौत, मलबे में कई लोगों की दबने होने की आशंका
बड़ी खबरें

राहुल गांधी बोले – “हर बार खाना खाते समय पापा की गोद में मम्मी बैठ जाती थी….”, हुई आलोचना, इस पर कांग्रेस नेता ने दी प्रतिक्रिया

The Hindi Post

राहुल गांधी बोले – “हर बार खाना खाते समय पापा की गोद में मम्मी बैठ जाती थी….”, हुई आलोचना, इस पर कांग्रेस नेता ने दी प्रतिक्रिया

 

नई दिल्ली | कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपनी एक टिप्पणी पर हो रही आलोचनाओं का जवाब दिया है. उन्होंने सोमवार को कहा था कि ‘हर बार खाना खाते समय पापा की गोद में मम्मी बैठ जाती थी’. उन्होंने अपने माता-पिता के प्रेम का किस्सा सुनाते हुए कहा था कि दोपहर और रात के भोजन के समय अक्सर उनके पिता राजीव गांधी की गोद में बैठकर ही उनकी मां सोनिया गांधी खाना खाती थी.

उन्होंने यह भी कहा था कि उन्हें यह सामान्य लगता था और वह दोस्तों के घर जाकर पूछते थे कि उनकी मां उनके पापा की गोद में क्यों नहीं बैठती हैं?

राहुल ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर ‘प्यार को महसूस करने और उसे व्यक्त करने’ के बारे में एक पोस्ट किया. साथ ही उन्होंने एक फोटो भी शेयर किया है. यह फोटो किसी मंदिर की नक्काशी जैसी लग रही है जिसमें भगवान शिव और देवी पार्वती को पवित्र बैल नंदी पर एक साथ बैठे हुए दिखाया गया है.

राहुल गांधी ने अपने पोस्ट में लिखा, ”भय, क्रोध और नफरत ने भाजपा और आरएसएस के समर्थकों के दिलों में एक ऐसा जाल बुन दिया है जो उन्हें प्रेम का अनुभव करने और उसे व्यक्त करने से रोकता है.” उन्होंने आगे लिखा, ”एक सच्चे हिंदू के तौर पर मेरा कर्तव्य है कि मैं उन्हें इस जाल से मुक्त करूं ताकि वे भी अपने जीवन में प्रेम और अपनेपन की अद्भुत सुंदरता और आनंद का अनुभव कर सकें.” राहुल ने पोस्ट के अंत में ‘सत्यम शिवम सुंदरम’ भी लिखा.

IANS/Hindi Post Dot In

 

‘गोद’ वाली टिप्पणी पर आलोचनाओं का राहुल गांधी ने दिया जवाब, मंदिर की एक नक्काशी साझा की

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!