Wednesday, 18 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
राहुल गांधी बोले – “हर बार खाना खाते समय पापा की गोद में मम्मी बैठ जाती थी….”, हुई आलोचना, इस पर कांग्रेस नेता ने दी प्रतिक्रियाक्वाड शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी से मिले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, बोले- “वह बहुत सख्त…..”21 दिनों के भीतर बंगाल की खाड़ी में बन रहा तीसरा चक्रवात, बारिश के साथ-साथ आंधी-तूफान की संभावनाधोनी ने आईपीएल से लिया संन्यास, चेन्नई सुपरकिंग्स के मेंटर बनेहोर्मुज स्ट्रेट में एलपीजी टैंकर पर मिसाइल हमला, जहाज पर सवार थे 24 भारतीय नागरिकयूपी की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की यह हैं अंतिम तारीख, ऐसे चेक करें अपना नाम….महिला से रिश्वत मांग रहा था दारोगा, गंदी बात भी की, ऑडियो वायरल होने के बाद खुली पोल, अब ….दिल्ली के “शीश महल” पर बीजेपी सरकार का बड़ा ऐलान, गवर्नमेंट करने जा रही यह काम
देश

दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा के युवक को थप्पड़ मारने पर राहुल गांधी ने दी प्रतिक्रिया, कह दी बड़ी बात

The Hindi Post

दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा के युवक को थप्पड़ मारने पर राहुल गांधी ने दी प्रतिक्रिया, कह दी बड़ी बात

 

दिल्ली के तिलकनगर में सड़क का इंस्पेक्शन करते हुए रेखा सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को थप्पड़ मारा है जिसके बाद से यह मामला सियासी तौर पर जोर पकड़ चुका है. अब इस पर राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा है कि ये उस सत्ता का चेहरा है, जिसे अब वोटर से डर लगना बंद हो गया है.

राहुल गांधी ने अपने पोस्ट में कहा, ‘दिल्ली की BJP सरकार के एक मंत्री वीडियो में एक नौजवान को थप्पड़ मारते दिख रहे हैं. उसका गुनाह? वो वीडियो बना रहा था. मंत्री के सामने सड़क खोदकर दिखाई जा रही थी, और उसके हाथ में कैमरा था. ये उस सत्ता का चेहरा है जिसे अब वोटर से डर लगना बंद हो गया है. सड़क पर सवाल पूछो – थप्पड़. पेपर लीक पर सवाल पूछो – लाठी. संसद में सवाल पूछो – माइक बंद.’

ये डर ही नहीं कि चुनाव इन्हें हटा सकता है: राहुल गांधी

राहुल ने आगे कहा, ‘ये लोग ऐसा इसलिए करते हैं क्योंकि इन्हें अब ये डर ही नहीं कि चुनाव इन्हें हटा सकता है. वोट चोरी यही खरीदती है. सिर्फ नतीजा नहीं, उसके बाद आने वाला अहंकार भी. जो सरकार जीत को पक्का मान लेती है, उसे आपकी रज़ामंदी नहीं चाहिए – आपकी खामोशी और अंधभक्ति चाहिए.

प्रवेश वर्मा ने राहुल गांधी के बयान पर दी प्रतिक्रिया

वहीं, राहुल गांधी के बयान को प्रवेश वर्मा ने रिपोस्ट करते हुए कहा कि राहुल जी आप रहने दो भाई, आपको कुछ नहीं पता.

प्रवेश वर्मा ने पूरे मामले पर क्या सफाई दी है?

इस पूरे मामले पर प्रवेश वर्मा सफाई दे चुके हैं. उन्होंने दावा किया है कि अगर कोई सरकारी कामों में बाधा डालेगा, और हमारे अधिकारियों से कमीशन मांगेगा आम आदमी पार्टी का विधायक, तो ये हमसे बर्दाश्त नहीं होगा, तो ये पूरी घटना की सच्चाई है. लेकिन जो हुआ वो नहीं होना चाहिए. उन्होंने बताया कि विकासपुरी रिंग रोड कई दिनों से रोड बनाने का काम चल रहा है. वहां के विधायक जरनैल सिंह पीडब्ल्यूडी के इंजीनियर पर प्रेशर बना रहे थे कि हमें कॉन्ट्रैक्टर से मिलवाइए और वे रोड पर कमीशन लेने की कोशिश कर रहे थे. हमारे इंजीनियर ने पुलिस में जाकर शिकायत की है. उनके ऊपर FIR करवा रहे हैं. जब उन्हें किसी तरह कमीशन नहीं दी गई तो जैसे ही रात में रोड डलती थी, तो रात में जाकर उसको उखाड़ने का काम करते थे.

 


The Hindi Post

संबंधित खबरें

error: Content is protected !!