भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने किस पर कर दिया 2 करोड़ का मानहानि का केस ?, हो रही खूब चर्चा

nishikant dubey 2 IANS (1) (1)

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे (फोटो: आईएएनएस)

The Hindi Post

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने किस पर कर दिया 2 करोड़ का मानहानि का केस ?, हो रही खूब चर्चा

 

नई दिल्ली । भाजपा सांसद निशिकांत दुबे और पूर्व वित्त सचिव सुभाष चंद्र गर्ग के बीच विवाद अब कोर्ट तक पहुंच गया है. निशिकांत दुबे ने सुभाष चंद्र गर्ग के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में 2 करोड़ रुपये का मानहानि का मुकदमा दायर किया है.

इसके साथ ही उन्होंने पटियाला हाउस कोर्ट में आपराधिक मानहानि का केस भी किया है. पूरा मामला एक पॉडकास्ट में दिए गए बयान से जुड़ा है. आरोप है कि पॉडकास्ट के दौरान पूर्व फाइनेंस सेक्रेटरी सुभाष चंद्र गर्ग ने सांसद निशिकांत दुबे को ‘ब्लैकमेल करने वाला आदमी’ कहा था.

गर्ग ने यह भी आरोप लगाया था कि निशिकांत दुबे उनके ऑफिस में लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (एलआईसी) के चेयरमैन पर दबाव डालने की सिफारिश लेकर आए थे. उनका कहना था कि निशिकांत दुबे एलआईसी, तबादलों और कॉन्ट्रैक्ट से जुड़े मामलों में उनका (गर्ग) हस्तक्षेप चाहते थे.

इस बयान के बाद भाजपा सांसद ने कड़ी आपत्ति जताई है. सासंद निशिकांत दुबे ने कहा कि गर्ग के ये आरोप पूरी तरह से झूठे, दुर्भावनापूर्ण और उनकी छवि खराब करने वाले हैं. इसी को आधार बनाकर उन्होंने मानहानि का मुकदमा दायर किया है.

बता दें कि सासंद दुबे और गर्ग के बीच यह टकराव इसी महीने और तेज हो गया है. सुभाष गर्ग ने केंद्र सरकार द्वारा पहली तिमाही के लिए जारी किए गए जीडीपी ग्रोथ के आंकड़े पर सार्वजनिक रूप से सवाल उठाए थे. इसके बाद से दोनों (सुभाष चंद्र गर्ग और निशिकांत दुबे) के बीच जुबानी जंग बढ़ गई.

वहीं, इस मामले पर सुभाष चंद्र गर्ग ने भी अपनी सफाई दी है. उन्होंने 27 सितंबर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए जानकारी दी कि उन्होंने निशिकांत दुबे के मानहानि नोटिस का जवाब दे दिया है. गर्ग ने ‘एक्स’ पर लिखा था, “मैंने निशिकांत दुबे के मानहानि के नोटिस का जवाब दे दिया है. 26 सितंबर को आपके वकील अमित अवस्थी को अपना जवाब भेजा है. मैं इसे सबकी जानकारी के लिए यहां पोस्ट कर रहा हूं.”

फिलहाल यह मामला कोर्ट में है और दोनों पक्षों की तरफ से अपने-अपने दावे पेश किए जा रहे हैं.

By IANS

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने पूर्व वित्त सचिव सुभाष गर्ग पर किया मानहानि का केस

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!