शहजाद पूनावाला के साथ हुई धक्का-मुक्की, फट गए कपड़े…., क्या है पूरा मामला ?

shehzad poonawalla 2 (1) (1)

फोटो: आईएएनएस

The Hindi Post

शहजाद पूनावाला के साथ हुई धक्का-मुक्की, फट गए कपड़े…., क्या है पूरा मामला ?

 

मुंबई | रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल 2’ का एपिसोड 26 सितंबर को एमएक्स प्लेयर और प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हुआ था. महज दो दिन के अंदर शो में बवाल मच चुका है. बताया जा रहा है कि मेकर्स ने कंटेस्टेंट सिवेत तोमर को शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया है. आरोप है कि उन्होंने शहजाद पूनावाला को पंच मारा और उनके कपड़े फाड़ दिए, जिसके चलते उन्हें शो से एविक्ट किया गया.

शो के वायरल वीडियो के मुताबिक, सिवेत और शहजाद के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई. सिवेत का नाम लेते हुए शहजाद कहते हैं कि वह करण पटेल की बातों पर आंख बंद करके भरोसा करते हैं. इसके साथ ही वह अन्य आरोप भी उन पर लगाते हैं.

शो में सिवेत ने शहजाद से कहा था कि वह फिल्म ‘पद्मावत’ के जौहर वाले सीन पर स्वरा भास्कर के बयान से नाराज हैं, इसलिए वह उनसे बात नहीं करेंगे. उनकी इसी बात पर शहजाद ने तंज कसते हुए कहा, ”जा सिवेत, जा भाई, जाओ करो अलायंस… ये है अलायंस, जो सिवेत टैटू बनाकर घूम रहा है, वो स्वरा भास्कर के साथ है अब…”

ये बात सुनकर स्वरा भास्कर बीच में गुस्से में बोलती हैं, ”उन्हें (सिवेत) बीच में क्यों ला रहे हो’ इतने में सिवेत पीछे से आते हैं और शहजाद को धक्का दे देते हैं. स्वरा भास्कर उन्हें रोकने की कोशिश करती हैं.

फोटो: आईएएनएस

वीडियो में सिवेत को शहजाद के साथ धक्का-मुक्की करते देखा जा सकता है. इस धक्का-मुक्की में शहजाद का कुर्ता फट जाता है.

आखिर में, मेकर्स हाथापाई के आधार पर सिवेत को शो से निकालने का फैसला करते हैं.

स्वरा और करण पटेल इस फैसले से नाखुश दिखाई देते हैं. उनका कहना है कि शहजाद के उकसाने की वजह से मामला इतना बढ़ा. विरोध के तौर पर, स्वरा और करण ने भी सिवेत के साथ शो से बाहर निकलने का फैसला किया.

बता दें कि ‘राइज एंड फॉल 2’ को पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग होस्ट कर रहे हैं. शो में कई नामचीन कंटेस्टेंट्स हिस्सा ले रहे हैं. इनमें करण पटेल, तेज प्रताप यादव, शहजाद पूनावाला, प्रियंका चाहर चौधरी, स्वरा भास्कर, इरीना रुदाकोवा, राज ग्रोवर, निहारिका तिवारी, कायरा अनु, अनीश भगत, सारा गुरपाल, मनीष कश्यप, गौतम गुलाटी और काजल राघवानी समेत कई नाम शामिल हैं.

By IANS

शहजाद पूनावाला के फाड़े कपड़े, मारा पंच… ‘राइज एंड फॉल 2’ से एविक्ट हुए सिवेत तोमर

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!