Wednesday, 18 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
राहुल गांधी बोले – “हर बार खाना खाते समय पापा की गोद में मम्मी बैठ जाती थी….”, हुई आलोचना, इस पर कांग्रेस नेता ने दी प्रतिक्रियाक्वाड शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी से मिले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, बोले- “वह बहुत सख्त…..”21 दिनों के भीतर बंगाल की खाड़ी में बन रहा तीसरा चक्रवात, बारिश के साथ-साथ आंधी-तूफान की संभावनाधोनी ने आईपीएल से लिया संन्यास, चेन्नई सुपरकिंग्स के मेंटर बनेहोर्मुज स्ट्रेट में एलपीजी टैंकर पर मिसाइल हमला, जहाज पर सवार थे 24 भारतीय नागरिकयूपी की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की यह हैं अंतिम तारीख, ऐसे चेक करें अपना नाम….महिला से रिश्वत मांग रहा था दारोगा, गंदी बात भी की, ऑडियो वायरल होने के बाद खुली पोल, अब ….दिल्ली के “शीश महल” पर बीजेपी सरकार का बड़ा ऐलान, गवर्नमेंट करने जा रही यह काम
देश

इस देश की तीन दिवसीय यात्रा पर पीएम मोदी, राष्ट्रपति हर्मिनी संग दिखी अच्छी केमिस्ट्री, ‘हमसफर’ वाली ‘कार डिप्लोमेसी’ ने खींचा सबका ध्यान

The Hindi Post

इस देश की तीन दिवसीय यात्रा पर पीएम मोदी, राष्ट्रपति हर्मिनी संग दिखी अच्छी केमिस्ट्री, ‘हमसफर’ वाली ‘कार डिप्लोमेसी’ ने खींचा सबका ध्यान

 

नई दिल्ली | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय दौरे पर शनिवार को द्वीपीय देश सेशेल्स पहुंचे. हवाई अड्डे पर उनका स्वागत राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी ने किया. इसके बाद गुजराती पारंपरिक वेशभूषा में सजे कलाकारों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुति दी. वहीं, प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति हर्मिनी की ‘कार यात्रा’ ने भी सभी का ध्यान आकर्षित किया.

प्रधानमंत्री ने ‘कल्चरल कनेक्ट’ से लेकर ‘कार डिप्लोमेसी’ तक के अहम पल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किए. कार में दोनों नेता हंसते-मुस्कुराते दिखे. पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर बताया कि राष्ट्रपति हर्मिनी के साथ वो ‘सेशेल्स नेशनल बोटैनिक्ल गार्डन’ की ओर जा रहे हैं.

इससे पहले हवाई अड्डे पर पहुंचे पीएम मोदी का सेशेल्स के राष्ट्रपति ने स्वागत किया. गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए पीएम ने उन्हें धन्यवाद दिया. पीएम मोदी को वहां देखकर भारतीय समुदाय के लोग उत्साहित नजर आए. प्रधानमंत्री ने भारतीय समुदाय के लोगों से भी मुलाकात की और हाथ मिलाकर उनका अभिवादन स्वीकार किया.

इसके बाद पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, “एयरपोर्ट पर डॉ. पैट्रिक हर्मिनी के गर्मजोशी से स्वागत के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद. सेशेल्स एक कीमती समुद्री साझेदार और हिंद महासागर में एक करीबी दोस्त है. हमारे पुराने संबंधों को और मजबूत करने और हमारे देशों के लोगों के फायदे के लिए सहयोग बढ़ाने के मकसद से एक अच्छे दौरे की उम्मीद है.”

प्रधानमंत्री 27 से 29 जून तक तीन दिवसीय सेशेल्स दौरे के लिए शनिवार सुबह 8.50 बजे रवाना हुए थे. प्रधानमंत्री सेशेल्स के राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी के निमंत्रण पर वहां पहुंचे है. सेशेल्स की आजादी के 50 साल पूरे होने के समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे.

 

IANS

सेशेल्स में ‘कार डिप्लोमेसी’, पीएम मोदी की राष्ट्रपति हर्मिनी संग दिखी अच्छी केमिस्ट्री


The Hindi Post

संबंधित खबरें

error: Content is protected !!