Maruti Suzuki ने ग्राहकों को दिया झटका, आज से बढ़ा दीं चुनिंदा गाड़ियों के दाम; जानें आपकी जेब पर कितना बढ़ेगा बोझ
देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने बढ़ती इनपुट लागत के चलते रविवार, 22 नवंबर 2026 से अपने चुनिंदा कार मॉडलों की कीमतों में औसतन करीब 0.31 फीसदी (वॉल्यूम-वेटेड एवरेज) की बढ़ोतरी कर दी.
शेयर बाजार को दी गई जानकारी में कंपनी ने बताया कि लागत घटाने के लगातार प्रयासों के बावजूद बढ़े हुए खर्च का कुछ हिस्सा ग्राहकों पर डालना जरूरी हो गया है. हालांकि, कंपनी ने ग्राहकों पर इस बढ़ोतरी का असर कम से कम रखने की कोशिश की है. फिलहाल मारुति ने सभी प्रभावित मॉडलों की नई कीमतों का विस्तृत विवरण साझा नहीं किया है.
हिंदी पोस्ट डॉट इन
मारुति सुजुकी इंडिया ने फिर बढ़ाए दाम, 0.31 प्रतिशत महंगी होंगी चुनिंदा कारें; लागत दबाव को बताई वजह



















