Thursday, 19 November 2026
बिज़नेस

ईपीएफओ ने 90 प्रतिशत की पीएफ खाते से निकासी की सीमा, किन्हें मिलेगा फायदा ?

The Hindi Post

ईपीएफओ ने 90 प्रतिशत की पीएफ खाते से निकासी की सीमा, किन्हें मिलेगा फायदा ?

 

नई दिल्ली | कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी ईपीएफओ ने गुरुवार को अपने करोड़ों सदस्यों को बड़ी राहत दी. अब 55 वर्ष तक की आयु वाले सदस्य अपने पीएफ खाते से 75 प्रतिशत के बजाय 90 प्रतिशत तक राशि निकाल सकेंगे.

ईपीएफओ के केंद्रीय न्यासी बोर्ड (सीबीटी) द्वारा मंजूर किए गए सुधारों के तहत नौकरी छूटने के बाद पीएफ निकासी की प्रतीक्षा अवधि भी 12 महीने से घटाकर केवल 2 महीने कर दी गई है.

इसके साथ ही सीबीटी ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए ‘सिस्टमैटिक विदड्रॉल प्लान’ (एसडब्ल्यूपी) शुरू करने को भी मंजूरी दी है. इस नई व्यवस्था के तहत रिटायरमेंट के बाद सदस्य अपना पूरा पीएफ कोष एकमुश्त निकालने के बजाय इसे मासिक किस्तों में प्राप्त कर सकेंगे. इस दौरान खाते में बची शेष राशि पर ईपीएफओ की निर्धारित दर से ब्याज भी मिलता रहेगा.

ईपीएफओ के अनुसार, इस योजना से सेवानिवृत्त सदस्यों को नियमित और सुरक्षित आय मिलेगी और उन्हें अधिक रिटर्न के लिए जोखिम भरे निवेश विकल्पों में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. इसके अलावा, भुगतान अवधि के दौरान सदस्य की मृत्यु होने की स्थिति में नामित व्यक्ति (नॉमिनी) या आश्रित शेष राशि को एकमुश्त निकाल सकेंगे या मासिक भुगतान जारी रखने का विकल्प चुन सकेंगे.

 

BY IANS

ईपीएफओ ने 55 वर्ष तक के सदस्यों के लिए निकासी की सीमा बढ़ाकर 90 प्रतिशत की


The Hindi Post

संबंधित खबरें

सबसे ज़्यादा पढ़ी गई

error: Content is protected !!