इंदौर में राहुल गांधी के कार्यक्रम में पीएम मोदी की मिमिक्री पर बवाल, आमने-सामने आए बीजेपी और कांग्रेस

rahul gandhi and pulkit mani indore chatron kii goonj (1)
The Hindi Post

इंदौर में राहुल गांधी के कार्यक्रम में पीएम मोदी की मिमिक्री पर बवाल, आमने-सामने आए बीजेपी और कांग्रेस

 

मध्य प्रदेश के इंदौर में कांग्रेस नेता और रायबरेली सांसद राहुल गांधी के युवा संवाद कार्यक्रम ‘छात्रों की गूंज’ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री (नकल) किए जाने पर बीजेपी और कांग्रेस आमने-सामने आ गई हैं.

कार्यक्रम में स्टैंड-अप कॉमेडियन पुलकित मणि ने पीएम मोदी के हाव-भाव, उनके बोलने के अंदाज, विदेशी भाषणों और हाल ही में एक बुजुर्ग महिला के लिए कुर्सी मंगवाने की घटना की नकल उतारी. कॉमेडियन ने विदेशी नेताओं से मुलाकात के संदर्भ में “माई फ्रेंड, हाउ आर यू?” कहा, जिस पर राहुल गांधी ने हंसते हुए जवाब दिया—”आई एम फाइन, हाउ आर यू, मोदी जी?” इसके अलावा एक्ट में पीएम की सिक्का-ट्रिक, एआई समिट के गलगोटिया विवाद और विदेश नीति पर भी तंज कसा गया.

वीडियो वायरल होने पर बीजेपी ने तीखा पलटवार किया. बीजेपी ने एक्स पर लिखा कि जहां पीएम मोदी ने बुजुर्ग मां को सम्मान दिया, वहीं राहुल गांधी ने उनका मजाक उड़ाया, जो उनकी संकीर्ण सोच को दर्शाता है. केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने इसे नैतिक दिवालियापन बताते हुए कहा कि पीएम की स्वर्गीय माताजी और बुजुर्ग महिला का मजाक उड़ाना संवेदनहीनता है. वहीं, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मां राजनीति का विषय नहीं होती और इस पर हंसना कांग्रेस की घटिया राजनीतिक संस्कृति को उजागर करता है.

दूसरी ओर, कांग्रेस समर्थक इसे विशुद्ध ‘पॉलिटिकल सटायर’ और अभिव्यक्ति की आजादी बता रहे हैं, जबकि बीजेपी इसे प्रधानमंत्री पद की गरिमा और दिवंगत परिजनों के सम्मान की मर्यादा लांघना करार दे रही है.

 

हिंदी पोस्ट डॉट इन

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!