शिक्षा मंत्री बनने के बाद प्रह्लाद जोशी ने दिया पहला बयान, क्या बोले ?

Prahlad Joshi IANS

केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ((फाइल फोटो/आईएएनएस)

The Hindi Post

शिक्षा मंत्री बनने के बाद प्रह्लाद जोशी ने दिया पहला बयान, क्या बोले ?

 

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय का कार्यभार संभालने वाले भाजपा नेता प्रह्लाद जोशी का पहला बयान सामने आया है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा भरोसा जताए जाने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया और कहा कि वह शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी को अपनी पूरी क्षमता के साथ निभाने की कोशिश करेंगे। उन्होंने पूर्व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की भी तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने नई शिक्षा नीति को लागू करने और कई बड़े काम करने का श्रेय दिया जाना चाहिए।

पहले से ही केंद्र उपभोक्ता मामलों और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय में मंत्रालय संभाल रहे प्रह्लाद जोशी ने अतिरिक्त प्रभार दिए जाने पर प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि मैंने इस जिम्मेदारी को विनम्रता के साथ स्वीकार कर लिया है। उन्होंने कहा, “में कर्तव्य और विनम्रता की भावना के साथ यह जिम्मेदारी स्वीकार करता हूं। इसके लिए में पीएम मोदी का आभारी हूं। सरकार के पिछले 12 वर्षों में कई ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की गई हैं। पिछले चार-पांच वर्षों में धर्मेंद्र प्रधान ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लागू किया और कई महत्वपूर्ण पहल की गईं। देश ने नई शिक्षा प्रणाली में उल्लेखनीय प्रगति की है। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में, में अपनी पूरी क्षमता से काम करूंगा और पूरी लगन से अपनी जिम्मेदारियां निभाऊंगा।”

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रह्लाद जोशी को मिला कार्यभार

गौरतलब है कि नीट पेपर लीक के बाद तत्कालीन शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और सरकार के ऊपर लगातार दबाव बना हुआ था। सरकार ने इसे संभालने की कोशिश की, लेकिन बाद में कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट ने मामले को और तूल दे दिया। शुरुआत में सरकार ने पेपर लीक मामले में ऐक्शन लेने का भरोसा देकर लोगों का भरोसा जीतने की कोशिश की, लेकिन मामला पूरी तरह से जम नहीं पाया। इसके बाद आज दोपहर में धर्मेंद्र प्रधान ने अपने केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया और थोडी ही देर बाद आंदोलन भी समाप्त हो गया।

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!