सीएम योगी की मां सावित्री देवी का 91 वर्ष की उम्र में निधन
देहरादून | उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का शुक्रवार को 91 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. सावित्री देवी ने उत्तराखंड के पौड़ी जिले के पंचूर गांव में अंतिम सांस ली. उनके निधन पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित कई नेताओं ने दुख व्यक्त किया है.
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह ने दुख व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है. मां का स्नेह, आशीर्वाद और ममता जीवन की सबसे अनमोल पूंजी होती है. उनका जाना परिवार के लिए एक अपूरणीय क्षति है. बाबा केदार से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा सीएम योगी सहित समस्त शोकाकुल परिजनों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें.”
PF खाताधारकों की हुई मौज! EPFO ने किए 3 बड़े बदलाव, जानिए क्या मिलेगा फायदा
उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा, “उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदय को व्यथित करने वाला है. मां का साया उठना जीवन की ऐसी क्षति है जिसकी भरपाई कभी नहीं हो सकती. दुःख की इस कठिन घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएं मुख्यमंत्री एवं समस्त शोकाकुल परिजनों के साथ हैं. प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा मुख्यमंत्री व समस्त परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने का संबल प्रदान करें.”
गोरखपुर से भाजपा सांसद रवि किशन ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, “उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदय को व्यथित करने वाला है. दुःख की इस कठिन घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएं मुख्यमंत्री एवं समस्त शोकाकुल परिजनों के साथ हैं. प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा मुख्यमंत्री व समस्त परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने का संबल प्रदान करें.”



















