मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता के निधन पर सपा प्रमुख अखिलेश ने दी प्रतिक्रिया
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां के निधन पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दुख व्यक्त करते हुए गहरी संवेदना जताई है। उन्होने एक्स पर लिखा कि उप्र के मुख्यमंत्री जी की पूज्य माता जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। विनम्र श्रद्धांजलि के साथ उनकी आत्मा की शांति के लिए हम प्रार्थना करते हैं। शोक संतप्त परिजनों के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं।
आपको बता दें सीएम योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का आज (शुक्रवार) 91 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के यमकेश्वर ब्लॉक स्थित अपने पैतृक गांव पंचूर में अंतिम सांस ली।
बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ दिनों से बीमार थीं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भाई ने उनके निधन की पुष्टि की है। सावित्री देवी के निधन की खबर से पंचूर गांव सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। जानकारी के अनुसार, सावित्री देवी शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे अपने आवास पर दुनिया को अलविदा कह गईं। वह अपने छोटे बेटे के साथ गांव में रहती थीं। उनका पार्थिव शरीर शनिवार को हरिद्वार लाया जाएगा जहां अंतिम संस्कार किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भी अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए हरिद्वार पहुंचने की संभावना है।



















