राज्य के पुलिस महानिदेशक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, महकमे में हड़कंप

DGP Tripura Anurag Dhankar found dead 1 (1)

फोटो क्रेडिट: आईएएनएस

The Hindi Post

राज्य के पुलिस महानिदेशक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, महकमे में हड़कंप

 

अगरतला | त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक (DGP) अनुराग सोमवार को अपने सरकारी कार्यालय के बाथरूम में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाए गए. पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

उन्हें तुरंत अगरतला सरकारी मेडिकल कॉलेज और गोविंद बल्लभ पंत (GBP) अस्पताल ले जाया गया. यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.

अगरतला सरकारी मेडिकल कॉलेज और जीबीपी अस्पताल के मेडिसिन विभाग के प्रमुख डॉ. प्रदीप भौमिक ने घटना की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि जब डीजीपी अनुराग को अस्पताल लाया गया तब उनके शरीर में कोई हलचल नहीं था. डॉक्टरों ने उनके वाइटल पैरामीटर्स की गहन जांच की और फिर उन्हें मृत घोषित कर दिया.

डॉ. भौमिक ने मीडिया को बताया, “हमने डीजीपी अनुराग के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मौत के सटीक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी.” इस बीच त्रिपुरा सरकार और राज्य पुलिस मुख्यालय की ओर से अभी तक डीजीपी अनुराग की मृत्यु की परिस्थितियों या कारणों को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है.

अनुराग त्रिपुरा कैडर के 1994 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी थे. उन्होंने पिछले साल 17 मई को राज्य के पुलिस महानिदेशक का पदभार संभाला था. डीजीपी का पद संभालने से पहले अनुराग त्रिपुरा में पुलिस महानिदेशक (इंटेलिजेंस) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे.

 

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!