संसद के बेहद करीब पहुंचे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने आंसू गैस छोड़ी

CJP protest police use teargas (1)
The Hindi Post

संसद के बेहद करीब पहुंचे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने आंसू गैस छोड़ी

 

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) का आंदोलन सोमवार सुबह उस वक्त बड़े बवाल में तब्दील हो गया जब सैकड़ों प्रदर्शनकारी पुलिस के तमाम इंतजामों को तोड़ते हुए संसद भवन के बेहद करीब पहुंच गए. रेल भवन के पास प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए आंसू गैस के गोले दागे गए. संसद के मेन गेट को बंद कर दिया गया और सैकड़ों सुरक्षाकर्मियों ने भीड़ को आगे बढ़ने से रोकने के लिए मोर्चा संभाल लिया.

अभिजीत दीपके की अगुआई में सीजेपी ने संसद मार्च का ऐलान किया था. सुबह से ही हजारों प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर के साथ ही नई दिल्ली के कई इलाकों में एकत्रित हो गए थे. सेंट्रल दिल्ली के कई रास्ते और मेट्रो स्टेशन बंद किए जाने जैसे तमाम इंतजाम नाकाफी साबित हुए. पुलिस की बैरिकेडिंग और सुरक्षाकर्मियों के घेरे को तोड़ते हुए प्रदर्शनकारी रेल भवन तक पहुंच गए.

प्रदर्शनकारी जब संसद भवन परिसर से महज 200 मीटर दूर तक पहुंच गए तो सुरक्षाकर्मियों के हाथ-पांव फूल गए. आनन-फानन में संसद भवन के मेन गेट को बंद कर दिया गया. संसद भव के अंदर और बाहर सेकड़ों सुरक्षाकर्मियों ने मोर्चा संभाला. आंसू गैस के गोले दागकर भीड़ को खदेड़ने की कोशिश की गई. प्रदर्शनकारियों पर हल्का बल प्रयोग करते हुए पुलिस ने उन्हें उद्योग भवन से आगे खदेड़ने की कोशिश की. प्रदर्शनकारियों का संसद भवन के इतने नजदीक तक पहुंचना सुरक्षा में बड़ी चूक के रूप में देखा जा रहा है.

कर्तव्यपथ में भी प्रदर्शनकारियों भीड़

जंतर-मंतर से बढ़े प्रदर्शनकारी नई दिल्ली के संवेदनशील इलाकों तक पहुंच गए. कर्तव्यपथ पर भी सैकड़ों प्रदर्शनकारी नारेबाजी करते हुए पहुंच गए. इंडिया गेट के आसपास के इलाकों में भबड़ी संख्या में लोग नारेबाजी करते दिखे.

आरबीआई के पास प्रदर्शनकारी, बल प्रयोग

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) के भवन के पास भी बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी जुट गए. पुलिस ने भीड़ को खदेड़ने के लिए यहां भी हल्का बल प्रयोग किया.

 

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!