फिर से आंदोलन करने जा रहे सोनम वांगचुक, क्या है पूरा मामला ?

Sonam Wangchuk 2233 (1) (1)

सोनम वांगचुक (फाइल फोटो | आईएएनएस)

The Hindi Post

फिर से आंदोलन करने जा रहे सोनम वांगचुक, क्या है पूरा मामला ?

 

लद्दाख को राज्य का दर्जा और छठी अनुसूची की मांग को लेकर सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक 23 सितंबर को लेह में 20 किलोमीटर की सांकेतिक पदयात्रा करेंगे. इसके अगले दिन यानी 24 सितंबर को शहीद दिवस कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. वांगचुक ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर इसकी जानकारी दी है.

वांगचुक ने बताया कि पहले यह पदयात्रा 19 सितंबर से शुरू होकर 23 सितंबर तक चलने वाली थी. लेकिन मौसम खराब होने और रात में ठंड बढ़ने को देखते हुए इसे बदलकर एक दिन की सांकेतिक पदयात्रा करने का फैसला लिया गया है. उन्होंने लोगों से 22 सितंबर तक लेह पहुंचने और 23 सितंबर को 20 किलोमीटर के मार्च में शामिल होने की अपील की है.

वांगचुक ने कहा कि 24 सितंबर को लद्दाख की संस्कृति और पर्यावरण की रक्षा के लिए जान गंवाने वाले लोगों की याद में शहीद दिवस मनाया जाएगा. उन्होंने लोगों से इस कार्यक्रम में भी शामिल होने की अपील की.

बता दें कि लद्दाख में राज्य का दर्जा और संविधान की छठी अनुसूची का विस्तार लंबे समय से प्रमुख मांगों में शामिल रहा है. वांगचुक ने भी पिछले साल इसी मांग को लेकर आंदोलन और भूख हड़ताल की थी. सितंबर 2025 में लेह में हुए हिंसक प्रदर्शनों में चार लोगों की मौत हुई थी और कई लोग घायल हुए थे. 24 सितंबर 2025 की घटना की जांच के लिए बाद में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने न्यायिक जांच के आदेश भी दिए थे.

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!