10 रुपए के छुट्टे को लेकर ऑटो ड्राइवर चालक की पीट-पीटकर हत्या
10 रुपए के छुट्टे को लेकर ऑटो ड्राइवर चालक की पीट-पीटकर हत्या, BIG NEWS
हैदराबाद | हैदराबाद के राजेंद्रनगर में एक ऑटो-रिक्शा चालक की नृशंस हत्या से हड़कंप मच गया है. घटना के फौरन बाद पुलिस और स्थानीय एआईएमआईएम नेता घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश तेज कर दी है.
अधिकारियों ने बताया कि राजेंद्रनगर थाना क्षेत्र के वट्टापल्ली में रविवार शाम को 10 रुपए के छुट्टे को लेकर बहस हुई थी. इसके बाद कुछ लोगों ने कथित तौर पर ऑटो-रिक्शा चालक को बेहरमी से पीटा था. इस हमले में गंभीर रूप से घायल चालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषिक कर दिया.
इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी और जांच पड़ताल की थी. स्थानीय विधायक मोहम्मद मुबीन भी मौके पर पहुंचे थे. उन्होंने अस्पताल जाकर मृतक चालक के परिजनों से मुलाकात भी की थी. मृतक की पहचान उसी इलाके के रहने वाले 42 वर्षीय मोहम्मद मुकर्रम के तौर पर हुई है.
स्थानीय विधायक मोहम्मद मुबीन ने अपने बयान में कहा कि मोहम्मद मुकर्रम पर कुछ पहचान के लोगों ने कथित तौर पर हमला किया था. विधायक ने कहा, “विवाद छुट्टे पैसे को लेकर शुरू हुआ था. आरोपियों ने 200 रुपए का नोट दिया था, लेकिन 10 रुपए नहीं थे. इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया था. पहले गोली-गलौच हुई थी और फिर ऑटो-रिक्शा चालक को उसकी बच्ची के सामने बेरहमी से पीटा गया था.”
विधायक ने मीडिया को बताया कि आरोपियों में अजीम, सोहेब और उनके दोस्त शामिल है.
मुबीन ने आगे आरोप लगाया कि आरोपी इलाके में उपद्रवी के तौर पर जाने जाते हैं. उन्होंने कहा, “अजीम, शोएब और उनके साथी हिस्ट्रीशीटर हैं और पूरे वट्टापल्ली इलाके में गुंडागर्दी कर रहे हैं. एक महीने में उसी सड़क पर यह दूसरी हत्या है.”
विधायक ने तेलंगाना सरकार और पुलिस से मांग की कि वे जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें.
उन्होंने कहा कि पिछले एक महीने में सड़क पर हत्या की यह दूसरी घटना है. इसलिए पुलिस को अपनी गश्त बढ़ानी चाहिए. विधायक ने अधिकारियों से यह भी आग्रह किया कि वे हैदराबाद में हत्या और हिंसा की बढ़ती घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाएं और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करें.
By IANS
हैदराबाद के राजेंद्रनगर में 10 रुपए के छुट्टे को लेकर ऑटो चालक की पीट-पीटकर हत्या
अस्वीकरण: यह लेख समाचार एजेंसी IANS द्वारा लिखा गया है. TheHindiPost.In ने इसे न तो लिखा, न संपादित किया है और न ही स्वतंत्र रूप से सत्यापित किया है. TheHindiPost.In इस लेख में दी गई जानकारी के लिए किसी भी प्रकार की जिम्मेदारी नहीं लेता है.
