पूर्व मुख्यमंत्री की पोती ने बैंक मैनेजर को जड़ा थप्पड़, पुलिस ने दर्ज किया केस
तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एम करुणानिधि की पोती कयालविजी ने एसबीआई के बैंक मैनेजर को कथित तौर पर थप्पड़ जड़ दिया. उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि पहले वह बैंक मैनेजर का मजाक उड़ाने वाले हावभाव दिखाती हैं और फिर थप्पड़ मार देती हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लिफ्ट ठीक से ना चलने को लेकर उनकी मैनेजर से बहस हो गई थी.
पूर्व केंद्रीय मंत्री की बेटी हैं कयालविजी
रिपोर्ट्स के मुताबिक यह घटना 20 जुलाई को है. अदियार इलाके में एसबीआई एनआरआई की ब्रांच में कयालविजी पहुंची थीं. वह पूर्व केंद्रीय मंत्री एमके अलागिरी की बेटी हैं. कयालविजी मैनेजर के ऑफिस पहुंचीं. वीडियो में देखा जा सकता है कि वह बैठकर मैनेजेर से बात कर रही हैं. इसके बाद उनकी मेनेजर से तीखी बहस शुरू हो जाती है और वह अचानक कुर्सी से उठकर मैनेजर को एक थप्पड़ लगा देती हैं.
🚨 SBI Chief Manager in Chennai slapped by Former Union Minister’s Daughter.
Former Union Minister MK Alagiri’s daughter Kayalvizhi has slapped SBI Chief Manager. The alleged incident was captured on CCTV. The footage showed Kayalvizhi arguing with the bank manager of State… pic.twitter.com/352IQUJEjg
— Hellobanker (@Hellobanker_in) July 25, 2026
वहीं पास में एक दूसरा शख्स भी बैठा है जो कि कयालविजी का हाथ पकड़े हुए हैं. पुलिस ने मीडिया को बताया कि बैंक की ब्रांच में लिफ्ट को लेकर कयालविजी की मैनेजर से बहस हुई थी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिस इमारत में एसबीआई की ब्रांच है व कयालविजी की ही है. एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि एसबीआई अधिकारी की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है.
पुलिस ने कहा कि यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है. बाकी सारे घटनाक्रम की जांच की जा रही है. कयालविजी ने अपनी यह इमारत अलग-अलग लोगों को किराए पर दे रखी है. इसी में बैंक की ब्रांच भी है. कयालविजी अपनी इमारत को देखने पहुंची थीं. इसी बीच रखरखाव को लेकर मैनेजर से उनकी बहस हो गई. एसबीआई अधिकारी ने आरोप लगाया है कि उन्हें कयालविजी ने धमकी भी दी है.
हिंदी पोस्ट डॉट इन



















