हथियारबंद लोगों ने कर दी अंधाधुंध फायरिंग, 17 लोगों की मौत, कई घायल
दक्षिण अफ्रीका के गौतेंग प्रांत स्थित एक शराबखाने (टैवरन) में हुई गोलीबारी में कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी.
साउथ अफ्रीकन पुलिस सर्विस के अनुसार, जोहान्सबर्ग के दक्षिण-पश्चिम में स्थित वेडेला टाउनशिप में आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं ने सभी 17 पीड़ितों को मौके पर ही मृत घोषित कर दिया.
रविवार तड़के पुलिस ने बताया कि गोलीबारी के पीछे का मकसद फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है.
पुलिस आठ संदिग्धों की तलाश कर रही है, जिनके पास कथित तौर पर एके-47 राइफलें थी.
इस खबर को अपडेट किया जायेगा.



















