यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल: 18 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, एटीएस, पीएसी और विजिलेंस में नई तैनाती

IPS TRANSFER

फोटो: आईएएनएस

The Hindi Post

यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल: 18 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, एटीएस, पीएसी और विजिलेंस में नई तैनाती

 

लखनऊ | उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था और पुलिस प्रशासन को और धार देने के लिए शासन ने मंगलवार को 18 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया. बड़े प्रशासनिक फेरबदल में पीएसी, एसएसएफ, एटीएस, ईओडब्ल्यू, अभिसूचना, सतर्कता और प्रशिक्षण से जुड़ी महत्वपूर्ण इकाइयों में अधिकारियों की नई तैनाती की गई है. कई अधिकारियों को एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी से हटाकर दूसरी अहम इकाई की कमान सौंपी गई है.

शासन की ओर से जारी तबादला सूची के अनुसार, डीजीपी मुख्यालय से संबद्ध 2013 बैच के आईपीएस अधिकारी डॉ. सतीश कुमार को सेनानायक, प्रथम वाहिनी एसएसएफ, लखनऊ की जिम्मेदारी दी गई है. वहीं, 2014 बैच के आईपीएस अधिकारी संजीव सुमन को पुलिस अधीक्षक, उत्तर प्रदेश स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेंसिक साइंसेज (यूपीएसएसआईएफएस), लखनऊ के पद पर तैनात किया गया है.

सीबीसीआईडी, लखनऊ में पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात 2016 बैच के आईपीएस अधिकारी समीर सौरभ को सेनानायक, 27वीं वाहिनी पीएसी, सीतापुर बनाया गया है. एपीटीसी सीतापुर के पुलिस अधीक्षक आशुतोष द्विवेदी को पुलिस अधीक्षक, क्षेत्रीय अभिसूचना, अयोध्या की जिम्मेदारी सौंपी गई है. बरेली क्षेत्रीय अभिसूचना के पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार-द्वितीय को पुलिस अधीक्षक, सीबीसीआईडी, लखनऊ नियुक्त किया गया है.

वहीं, अयोध्या क्षेत्रीय अभिसूचना के पुलिस अधीक्षक संजय राय को पुलिस अधीक्षक, ईओडब्ल्यू, लखनऊ के पद पर भेजा गया है. तबादला सूची में शशि शेखर सिंह को एटीएस, लखनऊ से हटाकर सेनानायक, 11वीं वाहिनी पीएसी, सीतापुर बनाया गया है. वंशराज सिंह यादव को सीआईडी मुख्यालय, लखनऊ से सेनानायक, तृतीय वाहिनी एसएसएफ, प्रयागराज की जिम्मेदारी दी गई है.

इसी क्रम में राजकुमार को सुरक्षा, मथुरा से पुलिस अधीक्षक, सतर्कता अधिष्ठान बनाया गया है. प्रीतिबाला गुप्ता को एटीएस, लखनऊ में पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनाती दी गई है. कमल किशोर को पुलिस मुख्यालय से पुलिस अधीक्षक, ईओडब्ल्यू, लखनऊ की जिम्मेदारी सौंपी गई है. देवेश कुमार शर्मा को यूपीपीसीएल मुख्यालय से हटाकर पुलिस अधीक्षक, खाद्य प्रकोष्ठ, उत्तर प्रदेश, लखनऊ बनाया गया है. राहुल मिठास को पुलिस अधीक्षक, तकनीकी सेवाएं, लखनऊ के पद पर तैनात किया गया है.

डॉ. कृष्ण गोपाल को पांचवीं वाहिनी एसएसएफ, सहारनपुर से पुलिस अधीक्षक, पीटीसी, मुरादाबाद भेजा गया है. शोएब इकबाल को एसीओ मुख्यालय, लखनऊ से पुलिस अधीक्षक, यातायात निदेशालय, उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी दी गई है. पवित्र मोहन त्रिपाठी को ईओडब्ल्यू मुख्यालय, लखनऊ से पुलिस अधीक्षक, आरटीसी, चुनार, मिर्जापुर भेजा गया है.

आलोक कुमार शर्मा को सतर्कता अधिष्ठान, लखनऊ से पुलिस अधीक्षक, सतर्कता अधिष्ठान की जिम्मेदारी दी गई है. महेश सिंह अत्रि को पीटीएस, मुरादाबाद से पुलिस अधीक्षक, क्षेत्रीय अभिसूचना, बरेली बनाया गया है.

IANS

यूपी: 18 आईपीएस अधिकारियों का बड़ा फेरबदल, पुलिस की कई अहम इकाइयों में बदली कमान

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!