Sunday, 22 November 2026
राज्य

बाइक सहित गड्ढे में चला गया युवक, CCTV वीडियो आया सामने

The Hindi Post

बाइक सहित गड्ढे में चला गया युवक, CCTV वीडियो आया सामने

 

कानपुर | उत्तर प्रदेश के कानपुर में सड़क पर खुला पड़ा एक सीवर का गड्ढा आधी रात को डिलीवरी बॉय के लिए जानलेवा साबित हुआ. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जाजमऊ में खाना डिलीवर करने निकला एक युवक अंधेरे के चलते गहरे सीवर में बाइक समेत जा समाया. हादसा इतना खौफनाक था कि बाइक और सवार दोनों पूरी तरह गड्ढे के अंदर ओझल हो गए. युवक की चीखें सुनकर मौके पर पहुंचे राहगीरों ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित बाहर निकाला और फौरन अस्पताल पहुंचाया. गनीमत रही कि उसने हेलमेट पहन रखा था जिससे सिर पर गंभीर चोट नहीं आई और उसकी जान बच गई.

इस रोंगटे खड़े कर देने वाले हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें युवक तेज गति से आते हुए सीधे गड्ढे में गिरता दिख रहा है.

स्थानीय निवासियों का कहना है कि करीब दो हफ्ते पहले सीवर लाइन टूटने पर यह गड्ढा खोदा गया था. नगर निगम के कर्मचारियों ने काम तो पूरा कर लिया लेकिन गड्ढे को खुला ही छोड़ दिया. न तो वहां स्ट्रीट लाइट जल रही थी और न ही कोई बैरिकेडिंग या चेतावनी बोर्ड लगाया गया था. इसी घोर लापरवाही के चलते अंधेरे में युवक सीधे गड्ढे में जा गिरा. स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताते हुए चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इस गड्ढे को बंद नहीं किया गया तो आगे कोई बड़ा हादसा हो सकता है.

हिंदी पोस्ट डॉट इन

 


The Hindi Post

सबसे ज़्यादा पढ़ी गई

ताज़ा खबरें

error: Content is protected !!