गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को फर्जी एनकाउंटर का डर, किया अदालत का रुख, कोर्ट ने खारिज की याचिका

Sidhu Moosewala (3) (1)

फाइल फोटो | आईएएनएस

The Hindi Post

नई दिल्ली | दिल्ली की एक अदालत ने सोमवार को मशहूर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की सनसनीखेज हत्या के आरोपी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई द्वारा दायर याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें उसने पंजाब पुलिस द्वारा ‘फर्जी मुठभेड़’ की आशंका व्यक्त की थी।

बिश्नोई इस समय राष्ट्रीय राजधानी की तिहाड़ जेल में बंद है। उसने पटियाला हाउस कोर्ट का दरवाजा खटखटाया और कहा कि उसे एक ‘फर्जी मुठभेड़’ की आशंका है।

उसके वकील ने बयान दिया, “पंजाब पुलिस द्वारा फर्जी मुठभेड़ की आशंका और अन्य राज्यों के न्यायिक अधिकारियों द्वारा जारी किए गए प्रोडक्शन वारंट के कारण मुकदमे में समझौता किया जा रहा है।”

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने (वकील ने) अपने मुवक्किल के खिलाफ जेल में ही जांच कराने की भी मांग की न की पंजाब पुलिस को कस्टडी दी जाए।

हालांकि, यह कहते हुए कि सुरक्षा राज्य सरकार का विषय है, अदालत ने बिश्नोई की याचिका खारिज कर दी।

बिश्नोई कथित तौर पर पांच दर्जन से अधिक आपराधिक मामलों में शामिल रहा है। उसके खिलाफ यह मामले दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और पंजाब में दर्ज हैं। उसने एक बार बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

खबरों के मुताबिक, कनाडाई गैंगस्टर गोल्डी बरार और लॉरेंस बिश्नोई ने मूसवाला की हत्या की जिम्मेदारी ली है।

गायक से अभिनेता-राजनेता बने 29 वर्षीय सिद्धू मूसेवाला की रविवार को दिनदहाड़े पंजाब के मानसा जिले में उनके पैतृक गांव के पास गैंगस्टरों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी थी।

मूसेवाला की हत्या ने एक बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया है ।

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!