UP में कार और ट्रक की टक्कर, 6 की मौत: तेज रफ्तार कार डिवाइडर तोड़कर दूसरी ओर से आ रहे ट्रक से टकराई, VIDEO

Accident 2 (1)
The Hindi Post

गाजियाबाद | गाजियाबाद से सटे हापुड़ में भीषण सड़क हादसा हुआ है. इस घटना में 6 लोगों की मौत हो गई हैं. वही एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया हैं. उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं. मृतक गाजियाबाद के लोनी इलाके के रहने वाले थे.

बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार मारुती कार का टायर फट गया था. इससे कार डिवाइडर तोड़कर दूसरी तरफ पहुंच गई. इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार ट्रक आ रहा था. दोनों वाहनों की टक्कर हो गई. ट्रक इस कार को काफी दूर तक घसीटते हुए ले गया.

मिली जानकारी के मुताबिक, मुरादाबाद से गाजियाबाद की ओर जा रही मारुति कार बृजघाट टोल के पास सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई. गाड़ी में सवार 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया.

मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, गाड़ी का टायर फटने से वह डिवाइडर तोड़कर दूसरी तरफ जाकर ट्रक से जा टकराई.

मृतकों की पहचान कर ली गई है. रोहित सैनी (33) कार ड्राइवर था. अनूप सिंह (38) नाम का व्यक्ति टूर एंड ट्रेवल्स का काम करता था. संदीप (35) कार वाशिंग का काम करता था. निक्की जैन (33) चूना पत्थर का काम करता था. राजू जैन (36) खिलौने बनाने का काम करता था. विपिन सोनी (35), कारपेंटर था.

इस हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत करके शवों को गाड़ी से बाहर निकाला और हादसे में घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया. शवों को मुर्दाघर पहुंचा दिया गया हैं जहां पोस्टमॉर्टेम होगा.
.

Reported By: IANS, Edited By: Hindi Post Web Desk

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!