शराब की दुकान में घुसी बंदरिया, गटक गई शराब; टल्ली होकर किया यह काम….
सांकेतिक फोटो
शराब की दुकान में घुसी बंदरिया, गटक गई शराब; टल्ली होकर किया यह काम….
झारखंड की राजधानी रांची के ओरमांझी ब्लॉक चौक स्थित एक शराब की दुकान में शुक्रवार को उस वक्त अजीबोगरीब स्थिति बन गई जब अचानक एक बंदरिया दुकान के भीतर घुस आई. भगाने की कोशिश करने पर बंदरिया ने दुकानदार को काट लिया, जिससे डरकर कर्मचारी दुकान से बाहर निकल गए. इसके बाद बंदरिया ने वहां रखी एक बोतल से शराब पी और नशे की हालत में वहीं गहरी नींद में सो गई.
शराब के ठेके पर बंदरिया के सोने की खबर फैलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. सूचना मिलने पर रेस्क्यू टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर बंदरिया को बिना किसी नुकसान के सुरक्षित बाहर निकाला. शराब पीने के बाद बेसुध होकर सोती बंदरिया का यह अनूठा मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है.
नसेड़ी बंदर का अजब कारनामा#रांची: ठेके में घुसा बंदर और हो गया ‘फुल टाइट’,
‘दुकान में गटक गया शराब, फिर पेटियों पर ही झूमकर सो गया*
सोशल मीडिया पर चर्चा तेज*#Ranchi #Ormanjhi #Monkey #ViralVideo #JharkhandNews #ATReel pic.twitter.com/P77ye7cmuD— TUSHAR DIVAKAR (@DivakarTushar) September 26, 2026
हिंदी पोस्ट डॉट इन
