आईआईटी में घुस तेंदुए ने किया शिकार, पलक झपकते ही…, सामने आया रोंगटे खड़े कर देने वाला VIDEO
प्रतीकात्मक फोटो
आईआईटी में घुस तेंदुए ने किया शिकार, पलक झपकते ही…, सामने आया रोंगटे खड़े कर देने वाला VIDEO
मुंबई के पवई स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) -बॉम्बे में शुक्रवार तड़के उस समय हड़कंप मच गया जब एक तेंदुआ कैंपस के स्टाफ हॉस्टल इलाके में घुस आया. शिकार की यह पूरी लाइव घटना वहां लगे एक सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई. गनीमत यह रही कि इस घटना में किसी छात्र, कर्मचारी या अन्य व्यक्ति को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है.
रात 2:30 बजे स्टाफ हॉस्टल में घुसा तेंदुआ
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुक्रवार रात करीब 2:30 बजे तेंदुआ स्टाफ हॉस्टल क्षेत्र के खुले परिसर में चहलकदमी करता दिखा. सामने आए सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि तेंदुआ वहां मौजूद एक आवारा कुत्ते पर बिजली की रफ्तार से झपट्टा मारता है और उसे दबोचकर पलक झपकते ही झाड़ियों की ओर ले जाता है. इस खौफनाक वीडियो के सामने आने के बाद से कैंपस के निवासियों और छात्रों के बीच भारी दहशत और सतर्कता देखी जा रही है.
वन विभाग अलर्ट, प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी
घटना की भनक लगते ही IIT-बॉम्बे प्रशासन तुरंत हरकत में आया और पूरे परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई. वन विभाग की एक विशेष टीम को भी हालात पर नजर बनाए रखने के लिए तैनात किया गया है.
एहतियात के तौर पर कैंपस प्रशासन ने छात्रों और कर्मचारियों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है. इसमें लोगों से अपील की गई है कि वे देर रात या तड़के सुबह सुनसान रास्तों पर अकेले निकलने से बचें. साथ ही, परिसर में कहीं भी वन्यजीव दिखने पर तुरंत सुरक्षा विभाग को सूचित करने के निर्देश दिए गए हैं.
अक्सर ऐसी घटनाएं सुनाई देती हैं कि शहरी क्षेत्रों में जंगली जानवर घुस आते हैं!
ऐसी ही एक घटना का CCTV फुटेज मुम्बई से आया है, जहां एक तेंदुआ IIT मुंबई Campus मे घुस गया और एक कुत्ते को अपना शिकार बना डाला!
संयोग की बात ये रही कि कि कोई मानवीय क्षति नहीं हुई! pic.twitter.com/D5mz58k5cu
— R N Tripathi (@20Raghvesh) June 19, 2026
फिलहाल वन विभाग और स्थानीय प्रशासन पूरी मुस्तैदी से तेंदुए की गतिविधियों पर पैनी नजर रख रहा है.
Another angle pic.twitter.com/FbzrV27815
— Ayushman (@UTDAyushman) June 19, 2026
हिंदी पोस्ट डॉट इन
