कानपुर में भारी बारिश का अलर्ट, जिलाधिकारी के आदेश पर 26 सितंबर को सभी स्कूल बंद
फोटो: आईएएनएस
कानपुर में भारी बारिश का अलर्ट, जिलाधिकारी के आदेश पर 26 सितंबर को सभी स्कूल बंद
कानपुर | अत्यधिक बारिश और खराब मौसम को देखते हुए जिलाधिकारी के आदेश पर कानपुर नगर के सभी स्कूल 26 सितंबर 2026 को बंद रहेंगे.
जिला विद्यालय निरीक्षक प्रवीण कुमार तिवारी ने जिलाधिकारी के आदेश के अनुपालन में निर्देश जारी किया है. इसके तहत प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक के सभी परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त, CBSE, ICSE, संस्कृत और अन्य बोर्ड के विद्यालयों में 26 सितंबर को अवकाश रहेगा.
सभी स्कूलों को आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है.
हिंदी पोस्ट डॉट इन
