अभिजीत दिपके ने खुद को जंतर-मंतर से किया “दूर”, समर्थकों से मांगी माफी, क्या है यह मामला ?

abhijeet dipke

सीजेपी फाउंडर अभिजीत दिपके की फाइल फोटो / (क्रेडिट : आईएएनएस)

The Hindi Post

अभिजीत दिपके ने खुद को जंतर-मंतर से किया दूर, समर्थकों से मांगी माफी

 

जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से प्रदर्शन कर रहे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रमुख अभिजीत दीपके की तबीयत बिगड़ गई है. तेज बुखार और शरीर में असहनीय दर्द के चलते गुरुवार को उन्हें प्रदर्शनस्थल से अस्थायी रूप से हटना पड़ा. दीपके ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (X) के जरिए समर्थकों से माफी मांगते हुए कुछ घंटों के आराम की इजाजत मांगी है.

अभिजीत दीपके 20 जून से लगातार आंदोलन की कमान संभाले हुए हैं. अमेरिका से लौटते ही उनका यह आंदोलन शुरू हुआ था. दिन-रात की दौड़-भाग, लगातार भीड़ के बीच प्रबंधन और मानसिक तनाव के कारण उनके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ा है. इससे पहले मंगलवार रात उन्हें उल्टी की शिकायत हुई थी और मंच पर चक्कर भी आ गया था.


दीपके ने अपनी पोस्ट में लिखा, “मुझे तेज बुखार और शरीर में बहुत दर्द है. मैं पेनकिलर खाकर काम चलाने की कोशिश कर रहा था. यदि आज आप मुझे जंतर-मंतर पर न देखें तो क्षमा करें. मुझे रिकवर होने के लिए कुछ घंटे आराम की जरूरत है, मैं शाम तक लौट आऊंगा.”

 

हिंदी पोस्ट डॉट इन

जंतर-मंतर पर एक महीने से आंदोलनरत CJP प्रमुख अभिजीत दीपके की तबीयत बिगड़ी, समर्थकों से मांगी आराम की इजाजत

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!