यूपी में भीषण सड़क हादसा: पिकनिक से लौट रहे स्कूली बच्चों की खड़ी बस में ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर, 4 छात्रों की मौत, दर्जनों घायल
कन्नौज । उत्तर प्रदेश के कन्नौज में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार स्कूली छात्रों की मौत हो गई, जबकि करीब 35 बच्चे घायल हो गए। यह हादसा ठठिया थाना क्षेत्र में एक्सप्रेसवे के 209 किलोमीटर पर हुआ।
जानकारी के अनुसार, आगरा से स्कूली बच्चों को पिकनिक पर लेकर बस कौशांबी गई थी। मंगलवार को सभी बच्चे वापस लौट रहे थे। इसी दौरान एक्सप्रेसवे पर बस खड़ी थी, तभी पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने बस में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस में सवार बच्चों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे के समय बस में करीब 50 छात्र और छह शिक्षक सवार थे।
दिल्ली में युवक का खूनी तांडव: 9 पुलिसकर्मियों पर चाकू से किया हमला, पुलिस ने दबोचा
सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। राहत एवं बचाव कार्य चलाकर घायलों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज तिर्वा पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है।
हादसे की जानकारी मिलने पर जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री और पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मेडिकल कॉलेज पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने घायल बच्चों का हालचाल जाना और चिकित्सकों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। हादसे के बाद पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।
Kannauj, Uttar Pradesh: Four school students were killed, and around 22 were injured after a speeding truck rammed into a stationary school bus on the Agra-Lucknow Expressway near the 209-km mark in Thathia. Police and rescue teams rushed to the spot, and the injured students were taken to Tirwa Medical College for treatment.
Superintendent of Police Vinod Kumar says, “A school bus carrying around 50 students and staff from Kaushambi was returning from Mathura when a truck rammed into it from behind near the 209-km mark of the Agra-Lucknow Expressway in Thathia at around am. Four children were declared dead at the trauma centre of Tirwa Medical College. The school principal and another child sustained serious injuries and are being referred to Kanpur, while 22 children with minor injuries are undergoing treatment at Tirwa Medical College…”
— IANS (@ians_india) November 24, 2026
पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि कौशाम्बी से लगभग 50 छात्रों और स्टाफ को लेकर आ रही एक स्कूल बस मथुरा से लौट रही थी। सुबह करीब 5:45 बजे, आगरा से लखनऊ की तरफ आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर 209वें किलोमीटर के पास एक ट्रक ने बस को पीछे से टक्कर मार दी। तिरवा मेडिकल कॉलेज के ट्रॉमा सेंटर में चार बच्चों को मृत घोषित कर दिया गया। स्कूल के प्रिंसिपल और एक अन्य बच्चा गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें कानपुर रेफर किया जा रहा है, जबकि मामूली रूप से घायल 22 बच्चों का इलाज तिरवा मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
अधिकारी ने बताया कि स्कूल की बस एक्सप्रेसवे पर किनारे खड़ी थी। इसी दौरान पीछे से ट्रक ने टक्कर मारी है। इस घटना के दौरान सुरक्षित रहे बच्चों और स्कूल स्टाफ को दूसरे वाहन की व्यवस्था करके घर भेजा जा रहा है।
एक घायल छात्र ने बताया कि कन्नौज के इलाके में छात्रों को बाथरूम कराने के लिए बस रुकी थी। इसी दौरान पीछे से एक ट्रक ने बस को टक्कर मारी। बस में करीब 50 बच्चे थे।
IANS
उत्तर प्रदेश: कन्नौज में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर ट्रक ने खड़ी बस को मारी टक्कर, चार स्कूली छात्रों की मौत



















