अमेरिकी एयरपोर्ट पर हड़कंप: फ्लाइट में चढ़ रहे यात्रियों को नकाबपोश अधिकारियों ने पकड़ा, पैर पकड़कर गिड़गिड़ाई महिला; वीडियो देख भड़के गवर्नर
अमेरिका के सिएटल-टैकोमा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर नकाबपोश आव्रजन अधिकारियों (ICE) ने अलास्का एयरलाइंस की फ्लाइट 1306 के जेट ब्रिज पर बोर्डिंग कर रहे दो यात्रियों को हिरासत में ले लिया. सुबह करीब 8:05 बजे हुई इस कार्रवाई से एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी मच गई और लॉस एंजिल्स जाने वाली उड़ान में देरी भी हुई.
अमेरिकी आव्रजन और सीमा शुल्क प्रवर्तन (ICE) ने ‘एक्स’ पर बताया कि वीजा अवधि खत्म होने के बाद भी अवैध रूप से रह रहे मेक्सिको के नागरिक रिकार्डो लारोंडो मेंडोजा को एक टारगेट मिशन के तहत गिरफ्तार किया गया. झड़प के दौरान अधिकारियों पर गर्म कॉफी फेंकने के आरोप में सोफिया हर्नांडेज मेजिया नामक एक अन्य मैक्सिकन महिला यात्री को भी हिरासत में लिया गया जो वीजा अवधि से ज्यादा समय से अमेरिका में रह रही थीं. एजेंसी के अनुसार, सोफिया पर संघीय अधिकारी पर हमले का आरोप लग सकता है.
🛑 ICE Detains Father and Daughter on a Jet Bridge at Seattle-Tacoma Airport 🛑
“They’re taking my dad, Ricardo Laronga! We don’t have papers, we have a work permit!”
Well, that’s that.
A work permit is NOT legal status. An Employment Authorization Document is permission to work, nothing more. It is handed out to people with pending asylum claims and other applications, including people who crossed illegally.
And “we don’t have papers” tells everyone exactly where he stands.
Federal law, 8 U.S.C. 1357, gives immigration officers the authority to arrest without a warrant anyone they have reason to believe is in the country illegally. An airport jet bridge is no sanctuary.
I hope ICE checks their papers too. Maybe they did, because they came back and arrested her too. Good job boys!
What are they doing here? Anchor babies, thanks to Amy Coney Barrett and John Roberts, the two traitors on the bench?
— Katie K USA (@KimKatieUSA) November 21, 2026
वायरल वीडियो में अधिकारी जमीन पर गिरे एक व्यक्ति से जूझते दिख रहे हैं, जबकि एक महिला, अधिकारियों के पैर पकड़कर रोती और चिल्लाती नजर आ रही है. वह कह रही है कि उसकी बेटी के पास वर्क परमिट है. ICE ने आरोप लगाया कि कुछ अन्य यात्रियों ने भी सरकारी काम में बाधा डालने की कोशिश की.
बिना किसी पूर्व सूचना के हुई इस कार्रवाई पर अलास्का एयरलाइंस ने चिंता जताई है और वह पोर्ट ऑफ सिएटल के साथ मिलकर जांच कर रही है कि क्या तय प्रोटोकॉल का पालन किया गया था. वहीं, वाशिंगटन के गवर्नर बॉब फर्ग्यूसन ने ICE की कार्रवाई को ‘गैर-अमेरिकी’ बताते हुए एजेंसी को भंग करने की मांग की है. उन्होंने यह भी कहा कि इस बात की जांच की जा रही है कि अधिकारी जेट ब्रिज तक कैसे पहुंचे और क्या उन्होंने अधिकारियों के चेहरा ढकने पर रोक लगाने वाले राज्य कानून का उल्लंघन किया है. इसके अलावा, वॉशिंगटन स्टेट लेबर काउंसिल की अध्यक्ष अप्रैल सिम्स ने भी एयरपोर्ट पर डर और अराजकता फैलाने के लिए संघीय एजेंटों की आलोचना की है.
हिंदी पोस्ट डॉट इन (इनपुट्स: आईएएनएस)



















