Saturday, 21 November 2026
राज्य

सीएम योगी की मां के निधन पर आजम खान ने दी प्रतिक्रिया, क्या बोले ?

The Hindi Post

सीएम योगी की मां के निधन पर आजम खान ने दी प्रतिक्रिया, क्या बोले ?

 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी के निधन पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान ने गहरा दुख व्यक्त किया है. उन्होंने मीडिया से “बड़ा सदमा है, अल्लाह उन्हें (योगी) सब्र अता फरमाएं, बड़ा नुक़सान हैं, मां सी दौलत कहां ही होती हैं.”

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 91 वर्षीय सावित्री देवी पिछले कुछ समय से बीमार चल रही थी. शुक्रवार को उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल स्थित अपने पैतृक गांव पंचूर में उन्होंने अंतिम सांस ली. खबर मिलते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पंचूर पहुंचे और मां के अंतिम दर्शन किए. उनका अंतिम संस्कार शनिवार को हरिद्वार में किया जाएगा.

विज्ञापन

सावित्री देवी के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से संवेदना जताई. इसके अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और बसपा प्रमुख मायावती सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने भी शोक व्यक्त करते हुए परिवार को इस कठिन समय में धैर्य मिलने की कामना की है.

 

हिंदी पोस्ट डॉट इन

 


The Hindi Post

संबंधित खबरें

सबसे ज़्यादा पढ़ी गई

error: Content is protected !!